Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एक्टर रणदीप हुड्डा ने हरियाणवी सिंगर संग लगाए सपाटे:जयपुर शो में ली सरप्राइज एंट्री, न्योलीवाला के लिए बोले- ढांडा जैसा ना पावे गाम में

    11 hours ago

    हरियाणा के रोहतक के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने सिंगर ढांडा न्योलीवाला के लाइव कॉन्सर्ट में जमकर ठुमके लगाए। जगह थी राजस्थान के जयपुर शहर, जहां हिसार के रहने वाले सिंगर ढांडा न्योलीवाला अपनी आवाज का जादू चला रहे थे। इसी बीच एक्टर रणदीप हुड्‌डा ने सॉन्ग नाइफ ब्राउट पर डांस करते हुए स्टेज पर सरप्राइज एंट्री ली। दोनों ने मिलकर डांस किया। गीत संगीत का खुमार चढ़ा तो रणदीप ने अपनी जैकेट उतार दी और सिंगर न्योनीवाला के साथ स्टेज पर ही सपाटे लगाए। यह देख दर्शक खूब उत्साहित नजर आए। खास बात यह रही कि कॉन्सर्ट में हरियाणवी संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। न्योलीवाला का देसी स्टाइल, दमदार बीट्स और रणदीप हुड्डा की एनर्जेटिक मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया। पूरे आयोजन के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्टर रणदीप हुड्‌डा और सिंगर न्योनीवाला के कुछ PHOTOS… रणदीप हुड्डा की एंट्री बनी सरप्राइज शो की सबसे बड़ी खासियत रही रणदीप हुड्डा की अचानक एंट्री। उनके मंच पर आते ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। हुड्डा ने न केवल न्योलीवाला के गानों पर थिरकते हुए परफॉर्म किया, बल्कि मंच पर उनके साथ पुशअप्स लगाकर युवाओं का जोश दोगुना कर दिया। रणदीप ने अपने हरियाणवी अंदाज में दर्शकों से बातचीत की और देसी बोली में संवाद कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया। उनकी सादगी और फिटनेस ने युवाओं को खासा प्रभावित किया। रणदीप हुड्डा ने शेर सुनाकर सिंगर की तारीफ की एक्टर रणदीप हुड्डा ने सिंगर ढांडा न्योलीवाला की जमकर तारीफ भी की और एक शेर सुनाते हुए कहा कि ‘राधा ने पाया श्याम में, सीता ने पाया राम में और ढांडा जैसा ना पावे गाम में’। इसके बाद हवा में प्रणाम किया। रणदीप ने हवा में प्रणाम लिखी टीशर्ट भी पहन रखी थी। रणदीप हुड्डा का शेर सुनकर दर्शकों में जोश देखा गया। सिंगर न्योनीवाला के देशी स्वैग पर खूब थिरके दर्शक कॉन्सर्ट के दौरान रैपर ढांडा न्योलीवाला ने अपने चर्चित ट्रैक्स जैसे ‘यूपी टू यू’, ‘नो मर्सी’, ‘बालम’, ‘छोरा बाबा का’ और ‘इगो किलर’ की प्रस्तुति दी। उनके गानों में हरियाणवी मिट्टी की खुशबू, देसी स्वैग और आधुनिक बीट्स का अनूठा संगम देखने को मिला। न्योलीवाला ने मंच पर अपनी खास स्टाइल स्ट्रॉन्ग वोकल डिलीवरी, रैप के बीच-बीच में दर्शकों से संवाद और ऊर्जावान मूव्स से माहौल को हाई एनर्जी में बनाए रखा। उनकी परफॉर्मेंस के दौरान दर्शक मोबाइल फ्लैशलाइट्स के साथ गानों की लाइनें गुनगुनाते नजर आए। अब सिलसिलेवार ढंग से रणदीप हुड्‌डा के बारे में जानिए.... पिता सर्जन, मां सामाजिक कार्यकर्ता रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में एक हरियाणवी जाट परिवार में हुआ। उनके पिता डॉ. रणबीर सिंह हुड्डा एक मेडिकल सर्जन हैं, और माता आशा हुड्डा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका बचपन अपनी दादी के साथ बीता है, क्योंकि उनके माता-पिता काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे। उनकी बड़ी बहन अंजलि हुड्डा सांगवान डॉक्टर हैं। छोटे भाई संदीप हुड्डा सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तैराकी, घुड़सवारी में मेडल जीत चुके रणदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (MNSS) से पूरी की। यहां उन्होंने तैराकी और घुड़सवारी में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते। स्कूल में उन्होंने थिएटर में भी रुचि दिखाई और कई नाटकों में भाग लिया, जिनमें से एक का निर्देशन भी किया। बाद में उनका तबादला दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में हो गया। ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी ड्राइवर बने 1995 में हुड्डा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चले गए, जहां उन्होंने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन और व्यवसाय प्रबंधन एवं मानव संसाधन प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। वहां रहते हुए उन्होंने चीनी रेस्टोरेंट, कार वॉश, वेटर और टैक्सी ड्राइवर जैसे काम किए। 2000 में भारत लौटने के बाद उन्होंने एक एयरलाइन के मार्केटिंग विभाग में काम किया, और साथ ही दिल्ली में मॉडलिंग और थिएटर में भी हाथ आजमाया। 2023 में मणिपुर की एक्ट्रेस से शादी की 'टू टीच हिज ओन' नाटक की रिहर्सल के दौरान निर्देशक मीरा नायर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें फिल्म में काम का प्रस्ताव मिला। रणदीप हुड्डा ने नवंबर 2023 में मणिपुरी एक्ट्रेस और मॉडल लिन लैशराम से शादी की। ------------------ ये खबर भी पढ़ें…. एक्टर रणदीप हुड्‌डा रोहतक के पुश्तैनी मकान में भावुक हुए:छत पर खड़े होकर 'जाट' फिल्म का डायलॉग बोला, चाचा के घर दाल-चूरमा खाया बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्‌डा रविवार को रोहतक में अपनी फिल्म 'जाट' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। वह जसिया गांव में अपने पुश्तैनी मकान में भी गए। यहां मकान की छत से पूरे गांव को देखा। उन्होंने फिल्म का डायलॉग बोला, 'सिर कटने के बाद भी यह हाथ तलवार नहीं छोड़ता, मैं जाट हूं'। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    वर्ल्डकप सुपर-8; जिम्बाब्वे के ओपनर्स 28 पर पवेलियन लौटे:मरुमनी को मफाका, बेनेट को नॉर्त्या ने आउट किया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्कोर 45/2
    Next Article
    ‘Legitimate duty and right’: Iran's Prez vows revenge after Khamenei's assassination

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment