Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    DM रंधावा के सुसाइड का VIDEO सामने आया:पत्नी बोलीं- 24 घंटे में पूर्व मंत्री को अरेस्ट करो वर्ना बच्चे लेकर सड़क पर बैठूंगी; मां बोली- मेरा पुत्त मारता

    14 hours ago

    वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा (45) का तीसरे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। इसी बीच उनके घर का एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें DM जहर निगलते दिख रहे हैं। करीब 3 मिनट के CCTV फुटेज में DM 21 मार्च की सुबह पौने 6 बजे घर के बाहर टहलते दिख रहे हैं। वह कुछ सोच रहे हैं। इसी दौरान वह पहले इधर-उधर देखते हैं, फिर कुछ खाते दिख रहे हैं। यह घटना उनके घर के बाहर लगे CCTV में कैद हुई है। DM का एक वीडियो भी सामने आया था, जो उन्होंने जहर निगलने के बाद बनाया था। इसमें उन्होंने कहा था- मैंने सल्फास खा लिया है। मंत्री लालजीत भुल्लर के डर से ऐसा कदम उठा रहा हूं। DM के सुसाइड के बाद पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग सिंह पर शनिवार आधी रात FIR दर्ज कर ली। रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर अड़ी हुई हैं। उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 24 घंटे में पुलिस भुल्लर को पकड़े वर्ना वह बच्चों के साथ सड़क पर बैठ जाएंगी। वहीं, DM की मां ने कहा- मेरे पुत्त नूं खा गए। अमृतसर पुलिस सोर्सेज के मुताबिक परिवार को कहा गया है कि वह पोस्टमॉर्टम होने दें, उसके बाद गिरफ्तारी के बारे में फैसला लिया जाएगा। सीसीटीवी के 2 PHOTOS… रंधावा सुसाइड केस–सवालों में घिरे MD-DC से सीधी बात:डीसी बोले- DM मुझसे मिले थे, एमडी का जवाब- मैंने खुद बात की थी; FIR में 2 और आरोपी कौन? सुसाइड केस में फंसे भुल्लर का AAP में दबदबा:4 साल में कभी ट्रांसपोर्ट मंत्रालय नहीं बदला; ऑफिस में सिर्फ केजरीवाल संग फोटो, CM भगवंत मान गायब मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    When Sachin said no but Dada said, ‘Let’s go’ - The story of Lord’s T-shirt celebration
    Next Article
    हिमाचल में दादा ने पोते पर गोली चलाई:गंभीर रूप से घायल, PGI चंडीगढ़ रेफर, दाहिनी कलाई और कुल्हे पर लगी, सेना छोड़कर आया आरोपी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment