Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक होगा:सोना 4 दिन में ₹8797 और चांदी ₹29,729 सस्ती, ईरान जंग से कच्चा तेल 115 डॉलर पार

    9 hours ago

    कल की बड़ी खबर LPG सिलेंडर से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। वहीं, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम साढ़े तीन साल के हाई पर पहुंच गए हैं। 9 मार्च को कारोबार के दौरान ये 25% बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इसके अलावा, केंद्र सरकार दूसरे राज्य में गाड़ी ट्रांसफर करने के लिए लगने वाले 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) की अनिवार्यता खत्म कर सकती है। इसके लिए नीति आयोग की एक हाई-लेवल कमेटी ने परिवहन मंत्रालय (MoRTH) को प्रस्ताव भेजा है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक होगा: सरकार ने 4 दिन समय बढ़ाया, ईरान जंग के बीच जमाखोरी रोकने के लिए फैसला केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच सरकार ने यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने और सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा था कि जरूरत न होने पर भी लोग सिलेंडर बुक करके स्टॉक कर रहे थे। सरकार का मानना है कि वेटिंग पीरियड को 25 दिन करने से बेवजह की बुकिंग पर लगाम लगेगी। इससे उन लोगों को आसानी से सिलेंडर मिल सकेगा जिन्हें वाकई जरूरत है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ईरान जंग से कच्चा तेल 2022 के बाद सबसे महंगा: 115 डॉलर के पार निकला, एक्सपर्ट बोले- 150 डॉलर तक पहुंच सकती हैं कीमत अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम साढ़े तीन साल के हाई पर पहुंच गए हैं। 9 मार्च को कारोबार के दौरान ये 25% बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। हालांकि बाद में ये थोड़ा नीचे आया और ये अब 105 डॉलर के करीब है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग से कच्चा तेल 100 डॉलर के पार निकला था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सोना चार दिन में ₹8797 सस्ता, ₹1.59 लाख पर आया: चांदी ₹29,729 गिरकर ₹2.60 लाख/किलो आई, ऑल टाइम हाई से ₹1.26 लाख गिरी चांदी-सोने में 9 मार्च को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 667 रुपए गिरकर 2,60,056 रुपए पर आ गई है। सुबह कारोबार खुलने पर ये 2,62,803 रुपए पर थी। इससे पहले शुक्रवार इसकी कीमत 2,60,723 रुपए किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज कारोबार बंद होने पर 77 रुपए घटकर 1,58,674 रुपए पर आ गया है। सुबह ये 1,59,568 रुपए पर था। इससे पहले 6 मार्च को सोना 1,59,568 रुपए/10g था। पिछले चार कारोबारी दिन में सोना 8,797 रुपए और चांदी 29,792 रुपए सस्ती हुई है। 2 मार्च को सोना 1,67,471 रुपए और चांदी 2,89,848 रुपए पर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. ईरान जंग से सेंसेक्स 1353 अंक गिरकर 77,566 पर बंद: रुपया 92.33 के ऑलटाइम लो पर पहुंचा; कच्चा तेल 10 दिन में 50% चढ़ा अमेरिका-इजराइल और ईरान के कारण शेयर बाजार में 9 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1353 अंक (1.71%) नीचे 77,566 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 422 अंक (1.73%) की गिरावट रही, ये 24,028 पर बंद हुआ। आज बैंक, ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक अपने शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार 92.33 पर आया: मिडिल-ईस्ट युद्ध और कच्चा तेल महंगा होने से डॉलर मजबूत, विदेशी सामान महंगे होंगे भारतीय रुपया 9 मार्च को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 46 पैसे गिरकर 92.33 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के बीच ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी और डॉलर के मजबूत होने की वजह से रुपए में यह बड़ी गिरावट आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक युद्ध शांत नहीं होता, रुपए पर दबाव बना रह सकता है। इस साल रुपए में अब तक 2% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। इससे चलते यह 2026 में दुनिया के इमर्जिंग मार्केट्स की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी में से एक बन गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब अपने जरूरत की खबर पढ़ें... गाड़ी ट्रांसफर के लिए अब NOC की जरूरत नहीं होगी:वाहन पोर्टल से ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगा, फिट होने पर 15 साल बाद भी चला सकेंगे पुरानी कार पुरानी गाड़ी को एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर करना आसान हो सकता है। केंद्र सरकार दूसरे राज्य में गाड़ी ट्रांसफर करने के लिए लगने वाले 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) की अनिवार्यता खत्म कर सकती है। इसके लिए नीति आयोग की एक हाई-लेवल कमेटी ने परिवहन मंत्रालय (MoRTH) को प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा, सरकार 15 साल पुरानी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नियम में भी बदलाव कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… सोमवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश, बर्फबारी-ओलावृष्टि की चेतावनी:हिमाचल, गुजरात, महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, MP में रनवे पर डामर पिघला, फ्लाइट डायलर्ट
    Next Article
    20-year-old declares himself first Gen Z president of new country after discovering unclaimed land

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment