Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    DAC से 114 राफेल जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी:नेवी के लिए 6 P-8I एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे, ₹3.25 लाख करोड़ में होगी डिफेंस डील

    12 hours ago

    भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने गुरुवार को वायुसेना के लिए 114 राफेल फाइटर जेट और नौसेना के लिए 6 P-8I एयरक्राफ्ट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डील पूरी होने पर वायुसेना के बेड़े में लगभग 150 राफेल फाइटर जेट हो जाएंगे। वहीं नौसेना 26 कैरियर-कम्पैटिबल राफेल विमान शामिल करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली DAC में 3.25 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस प्रस्ताव को अब स्वीकृति के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास भेजा जाएगा। प्रस्ताव को पिछले महीने रक्षा खरीद बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी थी। अब CCS की परमिशन के बाद ही अधिग्रहण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, नए राफेल विमानों की खरीद से एयर डिफेंस और बॉर्डर एरिया में तैनाती की क्षमता मजबूत होगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब वायुसेना की स्क्वाड्रन क्षमता घटकर 29 रह गई है, जबकि अधिकृत संख्या 42 है। 2020 में पहले 5 राफेल फाइटर जेट वायुसेना में शामिल किए गए थे। वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर में राफेल की भूमिका को अहम बताया था। नेवी के पास फिलहाल 12 P-8I एयरक्राफ्ट बोइंग का P-8I पोसीडॉन लंबी दूरी का समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी एयरक्राफ्ट है। भारतीय नौसेना के पास फिलहाल 12 P-8I एयरक्राफ्ट हैं, जिन्होंने 40 हजार से ज्यादा सुरक्षित उड़ान घंटे पूरे किए हैं। ये विमान हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी और सामरिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग में अहम भूमिका निभाते हैं। रक्षा बजट के लिए 7.8 लाख करोड़ मिले केंद्रीय बजट 2026-27 में रक्षा मंत्रालय को 7.8 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जो कुल बजट का 14.67% है। आधुनिकीकरण के लिए निर्धारित 2.19 लाख करोड़ रुपए में से 1.85 लाख करोड़ रुपए पूंजीगत खरीद के लिए तय किए गए हैं, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 24% अधिक है। बजट का पैसा इस तरह खर्च किया जाएगा: अन्य खरीद परियोजनाएं राफेल डील के अलावा रक्षा मंत्रालय उन्नत हथियार प्रणालियों, नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों, मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) और ड्रोन की खरीद की दिशा में भी काम कर रहा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    DAC से 114 राफेल जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी:नेवी के लिए 6 P-8I एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे, ₹3.25 लाख करोड़ में होगा रक्षा सौदे
    Next Article
    North Korean Leader Kim Jong Un Announces His Successor: Reports

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment