Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    CPI(M) का दावा-चुनाव आयोग के दस्तावेज पर BJP की सील:पार्टी बोली- यह निष्पक्षता पर सवाल; चुनाव आयोग ने की सफाई- यह क्लेरिकल एरर

    22 hours ago

    चुनाव आयोग के एक दस्तावेज पर BJP की सील लगी मिली है। CPI (M) केरल ने इसे चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता के लिए खतरा बताया है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग ने जो पत्र राजनीतिक दलों को भेजा, उसके साथ लगे एफिडेविट पर BJP की सील थी। यह सिर्फ संयोग नहीं है और इससे संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने इस पर सफाई देते हुए इसे क्लेरिकल एरर बताया है। उनका कहना है कि BJP केरल यूनिट ने 2019 की गाइडलाइन की एक कॉपी दी थी, जिस पर पहले से पार्टी का सील लगी थी। यही कॉपी गलती से दूसरी पार्टियों को भेज दी गई। CEO कार्यालय ने बताया कि जैसे ही गलती का पता चला, 21 मार्च को उस दस्तावेज को वापस ले लिया गया। इसकी जानकारी सभी राजनीतिक दलों और अधिकारियों को दे दी गई। तमिलनाडु में भाजपा 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सोमवार को सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा 234 सीटों में से 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में गठबंधन का नेतृत्व कर रही AIADMK 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं पट्टाली मक्कल काची (PMK) को 18 और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) को 11 सीटें मिली हैं। पांच राज्यों में चुनाव से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Rajasthan Board 12th Result Expected On March 31, Says Education Minister
    Next Article
    14kg सिलेंडर को 10kg करने की खबर अफवाह:पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल, होर्मुज से दो और LPG गैस टैंकर रवाना

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment