Search

    Language Settings
    Select Website Language

    छिंदवाड़ा के करेर गांव में एक साथ उठीं 5 अर्थियां:हर घर से रोने-सिसकने की आवाज; कल बस पलटने से गई थी 10 की जान

    18 hours ago

    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा घायल हुए हैं। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। 30 से ज्यादा घायल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। MP28 P 0321 नंबर की बस में मोहखेड़ ब्लॉक की ग्वारा पंचायत के कोसमढाना, करेर और भंडारकुंड गांव के 51 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। जान गंवाने वाले 10 लोगों में से 5 करेर गांव के थे। शुक्रवार सुबह इनके शव गांव पहुंचे तो हर घर से रोने-सिसकने की आवाज आने लगीं। जबलपुर से आई मेडिकल टीम कर रही इलाज हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सीएम के निर्देश पर जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह रात करीब 1 बजे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं, जबलपुर से 8 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भी रात में ही छिंदवाड़ा पहुंच गई थी, जो घायलों के इलाज में जुटी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'They're putting up quite a fight': Hezbollah pushes back against Israel's advancing troops
    Next Article
    Virat Kohli’s new lotus tattoo goes viral, artist reveals deeper meaning - Watch

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment