Search

    Language Settings
    Select Website Language

    छिंदवाड़ा के करेर गांव में एक साथ चलीं 5 चिता:हर घर से रोने-सिसकने की आवाज; कल बस पलटने से गई थी 10 की जान

    16 hours ago

    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा घायल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। MP28 P 0321 नंबर की बस में मोहखेड़ ब्लॉक की ग्वारा पंचायत के कोसमढाना, करेर और भंडारकुंड गांव के 51 लोग सवार थे। जान गंवाने वाले 10 लोगों में से 5 करेर गांव के थे। शुक्रवार सुबह इनकी अर्थियां एक साथ उठीं तो हर घर से रोने-सिसकने की आवाज आने लगीं। परिजन शवों से लिपट पड़े। रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। मृतक सिया इवनाती की बेटी शीताली बोली- मां को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जबरदस्ती ले गए थे। बोल रहे थे कि नहीं जाओगी तो रोजगार गारंटी और लाड़ली बहना योजना के पैसे बैंक खाते में नहीं आएंगे। देखिए, 4 तस्वीरें… छिंदवाड़ा हादसे के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Petrol, diesel price today: After excise duty cuts, will petrol and diesel rates in your city come down?
    Next Article
    Balen Shah Takes Oath As Nepal's Youngest PM At 35 After Landslide Win

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment