Search

    Language Settings
    Select Website Language

    चांदी ₹9 हजार बढ़कर ₹2.34 लाख पर पहुंची:10 ग्राम सोना ₹5 हजार महंगा होकर ₹1.45 लाख का हुआ, देखें अपने शहर के गोल्ड रेट

    2 days ago

    सोने की कीमत में आज 25 मार्च को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5 हजार रुपए बढ़कर 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 9 हजार रुपए बढ़कर 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 25 मार्च, 2026 सोना इस साल ₹ 11 हजार और चांदी ₹ 3 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.45 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 11 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 3 हजार रुपए महंगी हुई है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA एक्सपर्ट की राय: क्या अभी सोने में निवेश सही है? एक्सपर्ट्स के इनुसार, रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोना फिलहाल 'करेक्शन फेज' (कीमतों में सुधार) में है। शॉर्ट टर्म में मोमेंटम थोड़ा कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन लॉन्ग टर्म में तेजी का रुझान बरकरार है। ऐसे में निवेशक सोने में थोड़ा-थोड़ा करके निवेश कर सकते हैं। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का ध्यान रखें 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली विधानसभा में विस्फोट की धमकी, असेंबली स्पीकर के OSD को मिला ईमेल
    Next Article
    Volkswagen Taigun Facelift: Bigger Update, Launch Around The Corner

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment