Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चांदी आज ₹4 हजार बढ़कर ₹2.52 लाख पर पहुंची:सोना ₹46 बढ़कर ₹1.56 लाख का हुआ, इस साल ₹23 हजार महंगा हुआ

    4 days ago

    सोने और चांदी के दामों में आज यानी 17 मार्च को मामूली बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 4 हजार रुपए बढ़कर 2.52 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 46 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख रुपए और चांदी के दाम 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थे। इसके बाद से इनकी कीमत में काफी गिरावट आ चुकी है। इसलिए इनकी खरीदारी देखने को मिल रही है। सोना इस साल ₹23 हजार और चांदी ₹24 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.56 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 22 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 22 हजार रुपए महंगी हुई है। अमेरिका-ईरान तनाव पर निर्भर रहेगा बाजार जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की अगली चाल इन दो बातों पर निर्भर करेगी: एक्सपर्ट की राय: क्या अभी सोना खरीदना सही है? एक्सपर्ट्स के इनुसार, रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोना फिलहाल 'करेक्शन फेज' (कीमतों में सुधार) में है। शॉर्ट टर्म में मोमेंटम थोड़ा कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन लॉन्ग टर्म में तेजी का रुझान बरकरार है। ऐसे में निवेशक सोने में थोड़ा-थोड़ा करके निवेश कर सकते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    रिटायर्ड IPS, DGP और सैन्य अफसरों का राहुल को लेटर:कहा- संसद परिसर में आचरण नियमों के खिलाफ, देश से माफी मांगें
    Next Article
    AB de Villiers tells MS Dhoni 'bat higher or be out of CSK squad'

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment