SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    चंडीगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया:निगम ने कबड्डी-वॉलीबॉल और रस्साकशी कराई, कहा- बचपन की याद आई, महिलाओं ने भी भाग लिया

    1 week ago

    चंडीगढ़ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर साल की तरह इस बार भी राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर नगर निगम की ओर से अपने कर्मचारियों के लिए कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी और अन्य खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अगर इंसान खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करता है तो उसकी उम्र लंबी होती है और वह बीमारियों से भी बचा रहता है। खेल जीवन के लिए बेहद फायदेमंद हैं। बचपन की आई याद वहीं, कर्मचारी रमेश ने बताया कि ये खेल वह बचपन में खेला करते थे। लेकिन आज इतने लंबे समय बाद जब खेले तो ऐसा लगा जैसे उनका बचपन फिर से लौट आया हो। महिला कर्मचारियों ने भी लिया भाग वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसी गतिविधियों में कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। महिला समूहों की टीमों ने भी कबड्डी और रस्साकशी जैसे पारंपरिक खेलों में अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और टीम भावना को मजबूत करना था। खेल दिवस के अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस से जुड़ी तस्वीरें..
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 8 विकेट से पहला टी-20 हराया:तस्कीन अहमद को 4 विकेट, कप्तान लिट्टन दास ने फिफ्टी लगाकर जिताया
    Next Article
    लगान के मितवा गाने पर जमकर थिरके आमिर खान:सितारे जमीन पर की सक्सेस पार्टी से एक्टर का वीडियो वायरल, फैंस ने कहा क्यूट

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment