Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बस-वैन में आमने-सामने की भिड़ंत, 5 की मौत:भिंड में नेशनल हाईवे पर गाड़ी के परखच्चे उड़े; यात्री अंदर ही फंस गए, 6 लोग गंभीर

    12 hours ago

    भिंड में शुक्रवार देर रात बस और वैन आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात 2.30 बजे हुआ। गोहद चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ के अनुसार, ईको वैन ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड की ओर आ रहा था, जबकि बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को एम्बुलेंस से ग्वालियर रेफर किया गया। फिलहाल, घायलों का ग्वालियर में इलाज जारी है। हादसे में मरने वाले दो लोगों की पहचान हुई टीआई मनीष धाकड़ ने बताया कि अभी 3 मृतकों की पहचान हुई है। इनमें प्रदीप शिवहरे पुत्र रामप्रकाश, अतुल शिवहरे निवासी फूप और जगदीश भदौरिया निवासी स्योड़ा गांव अकोड़ा हैं। बाकी के शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। देखिए हादसे के बाद की 3 तस्वीरें… हादसे में ये लोग घायल हुए जिस जगह हादसा हुआ, वहां अंधा मोड़ पुलिस परिजन का पता लगाने के लिए दस्तावेजों और वाहन नंबर के आधार पर जांच कर रही है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां अंधा मोड़ है। हो सकता है दोनों वाहन तेज रफ्तार में हों। हादसे की जांच जारी है। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Spices you should carry for good fortune; based on your birth number
    Next Article
    पीएम मोदी से मिले ब्राजील के प्रेसिडेंट:राष्ट्रपति भवन में ग्रैंड वेलकम, कुछ देर में मीटिंग करेंगे, लूला बोले थे- हमारी एयरोस्पेस कंपनी यहां प्लांट खोलेगी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment