Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बस और वैन में आमने-सामने भिड़ंत, 5 लोगों की मौत:6 लोग गंभीर, भिंड में नेशनल हाईवे- 719 पर छींमका के पास हादसा

    10 hours ago

    भिंड में शुक्रवार देर रात एक बस और वैन आमने-सामने से भिड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात 2.30 बजे हुई। गोहद चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ के अनुसार, ईको वैन ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड की ओर आ रहा था, जबकि बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से ग्वालियर रेफर किया गया। इलाज के दौरान सुबह करीब 6 बजे एक और घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। फिलहाल 6 घायलों का इलाज ग्वालियर में जारी है। गोहद चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि अभी दो मृतकों की पहचान हुई है। इनके नाम अतुल शिवहरे निवासी फूप और जगदीश भदौरिया निवासी स्योड़ा गांव अकोड़ा है। बाकी के शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस परिजनों का पता लगाने के लिए दस्तावेजों और वाहन नंबर के आधार पर जांच कर रही है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां अंधा मोड़ है। हो सकता है दोनों वाहन तेज रफ्तार में हों। हादसे की जांच जारी है। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें ये हुए घायल खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read More
    Previous Article
    दावा- सोमवार तक डिस्चार्ज हो सकते हैं सलीम खान:मुलाकात के बाद हेल्थ अपडेट देते हुए एजाज खान बोले- हालत में सुधार हो रहा है
    Next Article
    'Aap chor raastey se aaye ho': Shadab under fire for 'Pakistan beat India' comment

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment