Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बारिश के कारण वर्ल्डकप में PAK-NZ मैच में देरी:पहला सुपर-8 मुकाबला, 10:16 बजे तक खेल शुरू हुआ तो 5-5 ओवर का मैच होगा

    1 day ago

    बारिश के कारण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सुपर-8 मैच में देरी हो रही है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। इसके बाद कोलंबो में बारिश आ गई। मैच के ओवर्स में कटौती शुरू हो गई है। मैच की कट ऑफ टाइमिंग रात 10:16 बजे है। ICC के निमयों के अनुसार 5-5 ओवर्स का मैच हो सकता है। कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि ख्वाजा नफी की जगह फखर जमान वापसी कर रहे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ठीक हो गए हैं। वे बीमारी के कारण पिछला मैच नहीं खेल सके थे। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच जीतकर इस राउंड में पहुंचीं। ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीते और 1-1 मुकाबला गंवाया। पाकिस्तान ने नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया को हराया। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया। पाकिस्तान को भारत ने हराया, वहीं न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने हराया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट ( विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Malaika Arora’s selfie with mystery man from Italy goes viral
    Next Article
    Two million temporary migrants to lose status: Protesters in Brampton demand permanent residency as visas expire

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment