Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बारिश के कारण वर्ल्डकप के पहले सुपर-8 मैच में देरी:पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, फखर जमान को मौका; न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर की वापसी

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर-8 मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। लेकिन, मैच शुरू होने से पहले कोलंबो में बारिश आ गई है। कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि ख्वाजा नफी की जगह फखर जमान वापसी कर रहे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ठीक हो गए हैं। वे बीमारी के कारण पिछला मैच नहीं खेल सके थे। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच जीतकर इस राउंड में पहुंचीं। ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीते और 1-1 मुकाबला गंवाया। पाकिस्तान ने नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया को हराया। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया। पाकिस्तान को भारत ने हराया, वहीं न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने हराया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट ( विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    France's Harrop and Anselmet win gold at Olympic ski mountaineering mixed relay
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प के टैरिफ रद्द होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों बोले- लोकतंत्र में सत्ता पर कंट्रोल जरूरी

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment