Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बरसाना में दुल्हन की तरह सजकर सखियों ने डांस किया:अबीर की मटकी-लड्डू लेकर नंदबाबा मंदिर पहुंचीं, थोड़ी देर में लड्डूमार होली

    22 hours ago

    मथुरा के बरसाना में होली का रंग उत्सव शुरू हो गया है। आज राधारानी (लाडलीजी) मंदिर में लड्डूमार होली खेली जाएगी। सुबह से ही भक्त गुलाल उड़ाकर जश्न मना रहे हैं। मंदिर परिसर में रंग-अबीर उड़ रहा है, महिलाएं और बच्चे भजन पर नृत्य कर रहे हैं। दोपहर में बरसाना की सखियां दुल्हन की तरह सज-धजकर सिर पर अबीर की मटकी और लड्डू लेकर नंदबाबा मंदिर पहुंचीं। सखियों ने नृत्य किया और फाग गीत गाए। नंदबाबा मंदिर में कान्हा की ओर से होली खेलने का निमंत्रण स्वीकार किया गया।लड्डू लुटाए गए। इसके बाद श्रीजी मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए, जो शाम 4 बजे खुलेंगे। उसी समय लड्डूमार होली होगी। इसके बाद कान्हा और उनके सखा बरसाना पहुंचेंगे। लड्डूमार होली के लिए बरसाना, वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन और नंदगांव में करीब 100 क्विंटल लड्डू तैयार किए गए हैं, जिन्हें मंदिर की छत पर बनी सफेद छतरी से लुटाया जाएगा। लड्डूमार होली देखने और खेलने के लिए 10 लाख श्रद्धालु बरसाना पहुंचे हैं, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। शगुन के लड्डू लाडलीजी मंदिर की रसोई में बनाए गए हैं। रंग के लिए टेसू के फूलों का उपयोग किया गया है, जिसके लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से 1 हजार क्विंटल फूल मंगवाए गए हैं। तस्वीरें देखिए- लड्डूमार होली से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read More
    Previous Article
    भोपाल में राहुल बोले-मुझे चीनी घुसपैठ पर बोलने से रोका:लोकसभा में जनरल नरवणे की बात उठाई थी; कांग्रेस का भारत-यूएस डील के खिलाफ प्रदर्शन
    Next Article
    Chandrasekaran Tenure Extension: Why Tata Sons chairman asked board to defer discussion - explained

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment