Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बालोतरा में ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 6 की मौत:दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हो गए, सीटों से नीचे लटके शव

    13 hours ago

    बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान सामने से आए ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का ड्राइवर साइड की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में से शव लटके नजर आए। 3 और 6 साल के दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को बालोतरा के नाहटा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ओवरटेक करते समय सामने से आए ट्रेलर से टकराई बस बालोतरा एसडीएम अशोक कुमार ने बताया- हादसा शाम 4 बजे का है। बस जोधपुर से सांचौर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर जोधपुर की ओर आ रहा था। बस ड्राइवर आगे चल रही 2 गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से ड्राइवर साइड का हिस्सा टकरा गया। हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोगों की पहचान नरपत (50) निवासी चितलवाना (जालोर), नगाराम (38) निवासी सायला (जालोर), अनुशा (22) निवासी दांता (जालोर), शिवराज (3) और युवराज (6) पुत्र धारूराम निवासी बागोड़ा (जालोर) के रूप में हुई है। शिवराज और युवराज सगे भाई थे। देखें हादसे से जुड़ी PHOTOS… ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में सवारियों से भरी बस में अचानक लगी आग:70 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, आधे घंटे में बस कबाड़ में बदली पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    The Challenges In Congress's Fight To Rise From 'Zero' In Bengal
    Next Article
    Kenya declares war on snakebites • FRANCE 24 English

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment