Search

    Language Settings
    Select Website Language

    बैंक अपने पास 100-मिलियन डॉलर से ज्यादा नहीं रख सकेंगे:सोना इस हफ्ते ₹4,276 सस्ता, ₹1.43 लाख पर आया; चांदी ₹10,717 गिरकर ₹2.21 लाख पर पहुंची

    9 hours ago

    कल की बड़ी खबर RBI से जुड़ी रही। RBI ने निर्देश दिया है कि बैंक अब हर दिन अपने पास 100 मिलियन डॉलर (करीब 950 करोड़ रुपए) से ज्यादा नहीं रख सकेंगे। वहीं सोना हफ्तेभर में 4,276 रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. बैंक अपने पास 100-मिलियन डॉलर से ज्यादा नहीं रख सकेंगे: रुपए में लगातार गिरावट को रोकने के लिए RBI का निर्देश, इससे विदेशी सामान सस्ते होंगे RBI ने निर्देश दिया है कि बैंक अब हर दिन अपने पास 100 मिलियन डॉलर (करीब 950 करोड़ रुपए) से ज्यादा नहीं रख सकेंगे। इससे पहले बैंक हर दिन 300 से 500 मिलियन डॉलर (2,845-4,743 करोड़ रुपए) होल्ड कर रहे थे। फॉरेक्स एनालिस्ट के मुताबिक, निर्देश का असर यह होगा कि बैंक अब उनके पास मौजूद एक्स्ट्रा डॉलर को मार्केट में बेचेंगे तो इससे रुपया मजबूत होगा। जिससे विदेशी सामान खरीदना, विदेश में पढ़ना और घूमना सस्ता हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. कंडोम 50% तक महंगे हो सकते हैं: ईरान जंग के कारण रॉ-मटेरियल की सप्लाई रुकी; तेल-गैस के बाद अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की किल्लत देश में कंडोम की कीमत 50% तक बढ़ सकती है, क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के कारण सप्लाई चेन टूट गई है। इससे तेल और गैस के बाद अब कंडोम बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की किल्लत हो गई है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, कंडोम बनाने वाली दिग्गज कंपनियों जैसे HLL लाइफकेयर, मैनकाइंड फार्मा और क्यूपिड लिमिटेड को अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सोना इस हफ्ते ₹4,276 सस्ता, ₹1.43 लाख पर आया: चांदी ₹10,717 गिरकर ₹2.21 लाख पर पहुंची, डॉलर की डिमांड बढ़ने से गिरे दाम इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। सोना हफ्तेभर में 4,276 रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 20 मार्च को 1.47 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.32 लाख किलो से गिरकर 2.21 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 10,717 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. आईफोन-15 और 16 जैसे पुराने मॉडल्स ₹5,000 तक महंगे होंगे: एपल ने इंसेंटिव देना बंद किया, रिटेलर्स ग्राहकों से वसूलेंगे यह कीमत भारत में अब पुराने आईफोन खरीदने पर ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। एपल ने आईफोन 15 और 16 जैसे पुराने मॉडल्स पर रिटेलर्स को डिमांड जनरेशन (DG) सपोर्ट यानी इंसेंटिव देना बंद करने का फैसला किया, जिससे कीमतें करीब 5,000 रुपए तक बढ़ सकती हैं। मनीकंट्रोल के मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह फैसला इसी हफ्ते लागू हो सकता है। हाल ही में कैशबैक ऑफर्स 6,000 से घटाकर 1,000 रुपए किए गए थे, जिससे आईफोन 17 सीरीज महंगी हुई और अब पुराने मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    With all eyes on Hormuz, India’s old links offer a new lens
    Next Article
    हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट:MP के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; UP के 3 जिलों में ओले गिरे

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment