Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बजट उम्मीद- सोना, चांदी सस्ते हो सकते हैं:ड्यूटी घटकर 4% होने की संभावना; 2025 में चांदी 167%, सोना 75% बढ़ा

    4 weeks ago

    एक फरवरी को पेश होने वाले बजट के बाद सोना-चांदी खरीदना सस्ता हो सकता है। सरकार इस पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार और चांदी 6 हजार रुपए सस्ती हो सकती है। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% बढ़ी है। अभी यानी जनवरी 2026 में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.50 लाख और एक किलो चांदी 3.50 लाख रुपए में मिल रही है। सोना-चांदी के बढ़ने की 5 वजहें सोना-चांदी में अभी निवेश करें या बजट के बाद फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक 1 फरवरी 2026 के बजट से पहले एक साथ बड़ी खरीदारी करने से बचना ही सही रणनीति है। इसकी जगह किस्तों में निवेश का तरीका अपनाना चाहिए, ताकि कीमतों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम किया जा सके। सोने-चांदी में निवेश के 2 तरीके अब दो जरूरी सवालों के जवाब.... सवाल 1: बजट में सोना-चांदी पर ड्यूटी क्यों घटा सकती है सरकार? जवाब: सरकार सोने की स्मगलिंग रोकने के लिए ड्यूटी घटा सकती है। फिलहाल 6% इंपोर्ट ड्यूटी और 3% GST को मिलाकर कुल 9% टैक्स बैठता है। ग्रे मार्केट में काम करने वाले लोग इस 9% टैक्स को बचाकर प्रति किलो सोने पर करीब 11.5 लाख रुपए का मुनाफा कमा रहे हैं। सवाल 2: अगर ड्यूटी घटी तो इंडस्ट्री पर असर क्या होगा? जवाब: अब सोने से जुड़ी एक इंटरेस्टिंग बात… ------------------------------------------------ बजट से जुड़ी ये खबर भी पढ़े... बजट से उम्मीद- 300 नई ट्रेनों की घोषणा संभव:13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो सकती है; बजट में 5 बड़े ऐलान संभव इस बार बजट में सरकार मध्यम वर्ग और ग्रामीण भारत के लिए 5 बड़ी घोषणाएं कर सकती है। कयास हैं कि किसान सम्मान निधि की राशि ₹3,000 बढ़ सकती है। वहीं स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा बढ़ाकर नौकरीपेशा लोगों के लिए 13 लाख की इनकम टैक्स फ्री हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read More
    Previous Article
    Today's Astrological Guidance: Recognition and gains likely; balance work and self-care
    Next Article
    TVK moves HC challenging TN govt's SOP for rallies

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment