Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बजट के दौरान सेंसेक्स में गिरावट, 82,200 पर आया:निफ्टी भी 25,300 के स्तर के नीचे; सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट

    1 month ago

    बजट के दौरान आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अभी सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 82,150 और निफ्टी 50 अंक गिरकर 25,250 के स्तर के आस-पास कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट देखने को मिल रही है। SBI, BEL और टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा 3% तक की गिरावट है। इससे पहले सेंसेक्स में करीब 11 बजे निचले स्तर 82,119 से करीब 500 अंक की रिकवरी देखने को मिली थी। निफ्टी भी अपने डे लो 25,236 से 150 अंक रिकवर हुआ था। सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 82,156 के स्तर पर खुला था। निफ्टी भी करीब 50 अंक की गिरावट के साथ 25,275 के स्तर पर ओपन हुआ था। सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट है। मेटल और मीडिया सेक्टर भी 2% तक गिरे हैं। FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में भी गिरावट है। सिर्फ ऑटो और प्राइ‌वेट बैंक सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Budget 2026: Bharat Vistaar AI Platform Launched To Support Indian Farmers
    Next Article
    “For the first time in its history”: UAE non-oil foreign trade crosses $1 trillion

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment