Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भुवनेश्वर में छत पर धमाका, CCTV में घटना कैद:पूरा परिवार मिलकर बम बना रहा था; 4 लोग बुरी तरह झुलसे, दो की मौत

    9 hours ago

    ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 27 जनवरी को हुए जोरदार धमाका हुआ। इसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक परिवार के 4 लोग छत पर बम बना रहे थे। इसी दौरान बन फट गया। इसमें 4 लोग बुरी तरह झुलस गए थे। इनमें दो की मौत हो गई। पूरी घटना छत पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसमें दिखा की छत पर 4 पानी की टंकियां लाइन से रखी हैं। फिर टंकियों के पीछे अचानक से धमाका और धुएं का गुबार उठता नजर आया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर पूरी घटना की जांच कर रही है। नीचे CCTV फुटेज से ली गईं 4 विजुअल्स के जरिए पूरी घटना देखिए… पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि छत पर विस्फोटक सामग्री तैयार की जा रही थी। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और जांच के बाद ही छत पर विस्फोट के सटीक कारण की पुष्टि की जाएगी। फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि धमाका किस कारण से हुआ। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई साजिश थी या लापरवाही। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। ------------------------------ बम ब्लास्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गुजरात के 32 स्कूलों में बम की धमकी:ईमेल में लिखा- बस को उड़ा देंगे, हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा; पैरेंट्स बच्चे लेकर लौटे गुजरात के 32 स्कूलों में सोमवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई है। वडोदरा के 17 और अहमदाबाद के 15 स्कूल शामिल हैं। ईमेल में लिखा गया कि गुजरात खालिस्तान बन जाएगा, हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा। जानकारी सामने आते ही पैरेंट्स तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों को वापस ले आए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 WC LIVE: Football rivalry meets cricket as England take on Italy
    Next Article
    Sobhita Dhulipala on choosing privacy over publicity

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment