Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के करोल बाग इलाके में डबल डैकर स्लीपर बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत, 23 घायल

    16 hours ago

    दिल्ली में मंगलवार देर रात करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास एक निजी स्लीपर बस पलट गई। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 23 यात्री घायल हुए हैं। बस राजस्थान से आ रही थी। रात 1 बजे हादसे का शिकार हो गई। आज की अन्य बड़ी खबरें… सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंगलवार देर शाम तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मौसम बदलने से उनकी तबीयत बिगड़ी। हॉस्पिटल में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचे। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें एहतियातन ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। कॉलेजियम ने आठ जजों की स्थायी नियुक्ति को दी मंजूरी, लंबित मामलों के निपटारे में आएगी तेजी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को दो हाई कोर्ट के 8 अतिरिक्त जजों को स्थायी जज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। कॉलेजियम ने जस्टिस आर पूर्निमा, जस्टिस एम जोथिरामन और जस्टिस ऑगस्टीन देवदास मारिया क्लेट के नाम को मद्रास हाई कोर्ट में स्थायी जज बनाने के लिए मंजूरी दी है। इसके अलावा, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जस्टिस बिभु दत्ता गुरु और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में स्थायी जज बनाने की मंजूरी दी गई है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘Talking Sense’: Trump Says Iran Accepts No-Nuclear Condition Amid Ongoing Talks
    Next Article
    दिल्ली में 7 दिन का ट्रैफिक अलर्ट: फिल्म फेस्टिवल के चलते कई रास्तों पर होगा असर, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी जानकारी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment