Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:दुबई से एयरलाइन फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट 163 पैसेंजर के साथ कोलकाता पहुंची

    18 hours ago

    मिडिल ईस्ट संकट के बीच, शनिवार को दुबई से फ्लाईदुबई की एक उड़ान 163 यात्रियों के साथ कोलकाता पहुंची। बाद में 92 यात्रियों को लेकर वापस दुबई रवाना हुई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, कतर एयरवेज की एक फ्लाइट भी कोलकाता से जेद्दा, सऊदी अरब के लिए रवाना हुई। एमिरेट्स एयरलाइंस ने भी शनिवार को अपनी उड़ानों को तय शेड्यूल के अनुसार चलाने की पुष्टि की है। हालांकि, तनावपूर्ण स्थिति के कारण बीते शुक्रवार को कोलकाता से खाड़ी देशों के लिए जाने वाली सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। आज की बाकी बड़ी खबरें… मणिपुर में सिक्योरिटी फोर्स ने 4 मिलिटेंट समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया मणिपुर के इंफाल में शनिवार को पुलिस सिक्योरिटी फोर्स ने मणिपुर में अलग-अलग बैन संगठनों के चार मिलिटेंट समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि, इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से NRFM के एक सक्रिय सदस्य को पकड़ा गया। इंफाल ईस्ट और बिष्णुपुर जिलों से भी UNLF (पंबेई) और अन्य संगठनों के कैडर गिरफ्तार किए गए। इनके पास से एक 9 mm पिस्टल, एक एचके-33 राइफल, कारतूस और तीन आईईडी (बम) बरामद किए। सुरक्षा बल इन आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। लोकसभा अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के शिवगिरी मठ पहुंचे, बोले- केरल आकर खुश होता हूं केरल के दो दिन के दौरे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को वर्कला में शिवगिरी मठ गए। राहुल का मठ में स्वामी सच्चिदानंद ने भगवा माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद, उन्होंने नारायण गुरु से जुड़े मठ के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया और गुरु की समाधि पर भी माथा टेका। कश्मीर में प्रतिबंध हटे, हालात सामान्य, इंटरनेट बहाल श्रीनगर में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में छह दिन तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद कश्मीर में हालात सामान्य हो गए हैं। इंटरनेट भी बहाल कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC पर मोर्टार शेल डिफ्यूज किया गया शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास एक फॉरवर्ड गांव में सिक्योरिटी फोर्स ने एक जिंदा मोर्टार शेल को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया। बॉर्डर पर रहने वाले एक व्यक्ति ने सावजियां सेक्टर के बराड़ी गांव के एक सुनसान इलाके में मोर्टार शेल पड़ा देखा और आर्मी यूनिट और लोकल पुलिस पोस्ट को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बम डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया और मोर्टार शेल को बिना किसी नुकसान के डिफ्यूज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शेल को पहले बॉर्डर पार से दागा गया था, लेकिन वह फटा नहीं था। महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ में दर्शन की विशेष व्यवस्था, महिलाओं और बच्चों की एंट्री के लिए अलग गेट होगा इंटरनेशनल महिला दिवस पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं और बच्चों की एंट्री के लिए एक अलग गेट बनाया जाएगा। 8 मार्च के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने एक आदेश जारी किया है। इसमें बताया है कि महिलाओं और उनके साथ आए छोटे बच्चों को गेट नंबर 4B से एंट्री करवाई जाएगी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नेपाल, भारत और श्रीलंका से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नेपाल, भारत और श्रीलंका से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 77.60 किलोग्राम हैशिश ऑयल और 2 किलोग्राम चरस बरामद की गई है, इसकी मार्केट कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दो कार, एक मोटरसाइकिल और एक मछली पकड़ने वाली नाव भी जब्त की गई है। अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक श्रीलंकाई शरणार्थी भी शामिल है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    After Iran Ship Sunk By US, S Jaishankar Explains "Reality Of Indian Ocean"
    Next Article
    Breaking News: Iran Intensifies Attacks on Dubai and US Bases as Gulf Tensions Rise

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment