Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय की तैयारी, राज्य में 10 मार्च से तैनात होंगी CAPF की 50 कंपनियां

    18 hours ago

    गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सुरक्षा के लिए एक प्रोएक्टिव कदम उठाया है। इसके लिए मंत्रालय ने राज्य को CAPF की शुरुआती 50 कंपनियां दी हैं। चीफ इलेक्शन ऑफिसर अर्चना पटनायक की तरफ से मंगलवार को जारी ऑफिशियल रिलीज में कहा गया है कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) का पहला बैच 10 मार्च को शामिल किया जाएगा। तमिलनाडु और पड़ोसी पुडुचेरी में विधानसभा के सभी 234 सदस्यों को चुनने के लिए अप्रैल 2026 में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। आज की बाकी बड़ी खबरें… लेह जा रहे प्लेन के इंजन में खराबी, दिल्ली लौटा लेह जाने वाला स्पाइसजेट का एक एयरक्राफ्ट मंगलवार सुबह इंजन में दिक्कत की वजह से दिल्ली लौट आया। एजेंसी PTI के मुताबिक बोइंग 737 एयरक्राफ्ट में करीब 150 लोग सवार थे, जो फ्लाइट SG121 को ऑपरेट कर रहा था। स्पाइसजेट के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि फ्लाइट टेक्निकल दिक्कत की वजह से दिल्ली लौट आई। दिल्ली में सेफ लैंडिंग हुई। सभी पैसेंजर नॉर्मल तरीके से उतर गए। सूत्रों के मुताबिक एयरक्राफ्ट के इंजन में दिक्कत थी। ओडिशा में चार मंजिला बिल्डिंग से गिरकर महिला की मौत, शरीर पर कपड़े नहीं थे ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पोर्ट टाउन पारादीप में चार मंजिला बिल्डिंग के नीचे एक महिला की लाश मिली। आशंका है कि महिला की छत से गिरकर मौत हुई है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। अंडरगार्मेंट बिल्डिंग की बाहरी दीवार से सटे पाइपलाइन पर लटके थे। पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक सहित 8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    1,000-year-old gold tomb found in Panama shows ancient treasures and powerful leaders
    Next Article
    आज से ट्रम्प के इमरजेंसी टैरिफ की वसूली बंद:समझौते से पीछे हटने वाले देशों को ट्रम्प की धमकी, कहा- गेम मत खेलो, ऊंचे टैरिफ लगाऊंगा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment