Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी

    13 hours ago

    तमिलनाडु के विक्रावंदी में पुरानी प्लास्टिक रिसाइक्लिंग फैक्ट्री में मंगलवार को आग लग गई। आग तेजी से फैली और मशीनरी व सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह फैक्ट्री पुरानी प्लास्टिक सामान रिसाइक्लिंग करती थी। आग का सटीक कारण पता नहीं चला, शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी हो सकती है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन पर फिलहाल रोक, 1 मार्च को लॉन्चिंग थी जम्मू से श्रीनगर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने कहा, कुछ जरूरी वजहों से 1 मार्च से प्रस्तावित ट्रेन को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। दरअसल रेलवे ने मंगलवार शाम को जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का ऐलान किया था। कुछ घंटो बाद आदेश रोक दिया। दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास कार में फायरिंग, अंदर लॉरेंस का वकील बैठा था दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास एक कार में फायरिंग की गई। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें एक घायल हुआ है। कार में बैठे एक शख्स ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस की लीगल टीम का हिस्सा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    कनाडा में खालिस्तान समर्थक पंजाबी को 'ड्यूटी टू वॉर्न' नोटिस:वैंकूवर पुलिस बोली- परिवार समेत खतरा; निज्जर के साथी रहे, लॉरेंस पर शक
    Next Article
    ट्रम्प बोले- अमेरिका पहले से ज्यादा बेहतर, अमीर और मजबूत:मेरे कार्यकाल के बदलाव लंबे समय तक याद रहेंगे; एपस्टीन स्कैंडल की कई पीड़ित मौजूद

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment