Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:संजय राउत बोले- अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में ब्लैक बॉक्स कैसे जला, इसकी जांच हो

    19 hours ago

    शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने मंगलवार को सवाल अजित पवार के प्लेन क्रैश पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्लेन का जला हुआ ब्लैक बॉक्स मिला है, लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है। अजित पवार के हादसे के जुड़े रहस्यमयी तथ्य सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अजित के भतीजे रोहित पवार ने यह मुद्दा उठाया है। उन्हें लगता है कि यह गंभीर मामला है तो उसकी जांच होना चाहिए। इस मामले में राज्य सरकार की मंशा ठीक नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत की स्लैब गिरने से 3 घायल, 80 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शांति नगर में वागले एस्टेट स्थित पांच मंजिला नूतन नीलम अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल का स्लैब गिरने से तीन लोग घायल हो गए। लगभग 80 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना मंगलवार सुबह 3.07 बजे हुई। स्लैब गिरने से ऊपर वाले फ्लैट का एक निवासी और नीचे के दो निवासी घायल हुए। तीनों को ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मुंबई शिफ्ट किया गया। आपातकालीन टीमों को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया। लगभग 80-85 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आधे निवासियों को अस्थायी आश्रय के लिए शांति नगर के TMC स्कूल में शिफ्ट किया गया। इमारत में A और B विंग में कुल 26 फ्लैट हैं और यह लगभग 30-35 साल पुरानी है। पहले इसे C2B कैटेगरी में रखा गया था, यानी इसमें बड़े मरम्मत की जरूरत थी, लेकिन तत्काल खतरा नहीं था। बाकी संरचना खतरनाक स्थिति में होने के कारण सील कर दी गई है। मणिपुर में दो दिन में चार उग्रवादी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल है। सुरक्षाबलों ने रविवार को म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तेन्ग्नूपाल जिले के जागनोई क्षेत्र में प्रतिबंधित कंगलेई यावोल कन्ना लूप (KYKL) संगठन के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार को इम्फाल ईस्ट जिले के सवॉम्बुंग क्षेत्र में प्रतिबंधित कंगलेपक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयन) का एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किया गया। उसी दिन इंफाल वेस्ट जिले के टाओथोंग खुन्नौ में KCP (अपुनबा) संगठन की 26 साल की महिला सदस्य को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी से राज्य में सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास तेज होंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ₹209 करोड़ के ऑनलाइन इंवेस्टमेंट स्कैम का पर्दाफाश किया, MBBS डॉक्टर समेत नौ लोग गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 209 करोड़ रुपए के एक ट्रांसनेशनल मल्टी-करोड़ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम का पर्दाफाश किया है और नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सफापोरा गंदेरबल के रहने वाले फिरदौस अहमद मीर की शिकायत के आधार पर, गंदेरबल पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन धोखेबाजों के एक गैंग पर चोरी और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के लिए FIR दर्ज की गई थी। SSP गंदेरबल खलील अहमद पोसवाल ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई और टीम में संबंधित सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स को शामिल किया। संदिग्धों की गिरफ्तारी, घरों की तलाशी, बैंकों और दूसरे डिपार्टमेंट्स से रिकॉर्ड इकट्ठा करने के मामले में पुलिस की कड़ी कोशिशों से पता चला कि सोशल मीडिया पर ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट वेबसाइट्स हैं। ये लालच देकर आम जनता को धोखा देती हैं। पुलिस ने कहा, जब पीड़ित कॉइन ट्रेडिंग के नकली प्लेटफॉर्म पर इन्वेस्ट करना शुरू करते हैं, तो उनकी रकम बडगाम, श्रीनगर, गंदेरबल, बारामूला और कई दूसरी जगहों के लोगों के लोकल बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। पुलिस ने कहा कि ऐसे अकाउंट धोखेबाजों के कंट्रोल में थे, जो इन्वेस्ट की गई रकम को तुरंत जम्मू-कश्मीर के बाहर दूसरे अकाउंट में कई लेयरिंग के ज़रिए और देश के बाहर भी ट्रांसफर कर देते थे, ताकि पैसे के ट्रेल का पता न चल सके।
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 वर्ल्डकप-कनाडा टॉस जीतकर बैटिंग कर रही:पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 50 रन बनाए, न्यूजीलैंड टीम जीती तो सुपर-8 में जगह कन्फर्म
    Next Article
    Saudi’s 'Work Interruption' Service: What happens when domestic workers stop showing up

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment