Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:पश्चिम एशिया के हालात पर रक्षा मंत्रालय में बैठक जारी, राजनाथ सिंह और CDS के साथ तीनों सेना प्रमुख मौजूद

    15 hours ago

    रक्षा मंत्रालय में पश्चिम एशिया के हालात पर बैठक चल रही है। अध्यक्षता राजनाथ सिंह कर रहे हैं। मीटिंग में CDS समेत तीनों सेना प्रमुख भी मौजूद हैं। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, स्पीकर को आया मेल, सदन की कार्रवाई रुकी दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के पास मेल आया है। इसके बाद सदन की कार्रवाई रोक दी गई। परिसर की तलाशी जारी है। वहीं मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। नवरात्रि में बढ़ी वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की संख्या, 6 दिन में 2 लाख से ज्यादा भक्तों दर्शन किए श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में चल रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है; पहले छह दिनों में ही 2 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन कर लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारी भीड़ के बावजूद यात्रा सुचारू रूप से चल रही है, और तीर्थयात्रियों के लगातार आने-जाने को संभालने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कटरा में बेस कैंप और भवन तक जाने वाला रास्ता दिन-रात भीड़ से भरा रहता है। नवरात्रि उत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए, 21 मार्च की शाम को श्री माता वैष्णो देवी जी के पवित्र मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, लेकिन 22 मार्च को सुबह 4 बजे तक इसे फिर से शुरू कर दिया गया। पुणे के ऑटोमोबाइल हब में उत्पादन ठप एलपीजी, कच्चे माल और पुर्जों की भारी कमी का असर पुणे के ऑटोहब पर भी पड़ने लगा है। यहां उत्पादन बंद करने की नौबत आ गई है। ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के पास पुर्जों का आमतौर पर एक हफ्ते का स्टॉक होता है। आपूर्ति बंद होने के कारण अब बड़ी कंपनियों को भी अपना उत्पादन घटाना पड़ रहा है। विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर स्थिति के मूल्यांकन के निर्देश दिए। वहीं, काम न होने से उत्तर भारतीय कामगारों ने भी अपने गांवों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। अब प्रीलिम्स के बाद आंसर की जारी करेगा यूपीएससी केंद्र सरकार ने बताया कि यूपीएससी अब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। यह व्यवस्था 2026 परीक्षा से लागू होगी। आंसर की पर उम्मीदवार आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। हालांकि प्रीलिम्स के अंक अंतिम परिणाम के बाद ही जारी होंगे। अब सरल भाषा में मिलेगी आईपीओ की जानकारी सेबी ने आईपीओ से जुड़ी जानकारी को ज्यादा आसान और समझने लायक बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब आईपीओ लाने जा रही कंपनियों को दस्तावेज के साथ एक संक्षिप्त सार ‘एब्रिज्ड प्रॉस्पेक्टस’ देना होगा। इसमें बिजनेस, वित्तीय स्थिति और जोखिम जैसी अहम जानकारी सरल भाषा और तय शब्दसीमा में देनी होगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Tamil Nadu polls: DMDK ready to give up seats for alliance’s win, says Premallatha Vijayakant
    Next Article
    रजनीकांत ने धुरंधर 2 की तारीफ की:आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया, हर भारतीय से फिल्म देखने की अपील की

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment