Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी माने जाते थे

    18 hours ago

    पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और बंगाल के अनुभवी नेता मुकुल रॉय का लंबी बीमारी के बाद 71 साल की उम्र में निधन हो गया। मुकुल ने रविवार रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया, उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा के बोलनगीर में दुल्हन को एक्स बॉयफ्रेंड ने किडनैप किया, शादी करके पति और परिवार के साथ लौट रही थी ओडिशा के बोलनगीर जिले में रविवार सुबह शादी के बाद अपने पति के साथ घर लौट रही शादीशुदा महिला को उसके पुराने प्रेमी ने बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया। दूल्हे की पहचान बोलनगीर जिले के रहने वाले हरिबंधु पटेल के तौर पर हुई है। वह शादी के लिए कंटामल गया था। शादी की रस्में खत्म होने के बाद, दूल्हा और दुल्हन परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रहे थे तभी तारभा रोड पर बड़ाबंधा के पास बीच रास्ते में उनकी गाड़ी को रोक लिया गया। आरोपी दुल्हन को अपने साथ ले गए। ओडिशा में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए ओडिशा के कंधमाल जिले में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए। मरने वालों पर कुल मिलाकर करीब ₹27.50 लाख का इनाम था। कोई सिक्योरिटी कर्मी घायल नहीं हुआ। यह ऑपरेशन ओडिशा पुलिस, SOG, DVF और CRPF समेत कई सिक्योरिटी फोर्सेज ने चलाया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    What happened with Androgenic? Unexpected on-camera moment goes viral within hours
    Next Article
    खबर हटके- अंडरवियर लाने के लिए अफसरों की ड्यूटी:प्लास्टिक में लपेटकर खाना चबा रहे लोग; प्रेग्नेंट महिला ने पेट फाड़कर बच्चा निकालने की कोशिश की

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment