Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:पुंछ में गुफा के अंदर लगभग 4kg विस्फोटक और बासी खाना मिला, आतंकियों का ठिकाना होने की आशंका

    1 day ago

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक गुफा में छिपाकर रखे गए लगभग 4 किलोग्राम विस्फोटक और बासी पका हुआ भोजन बरामद किया। विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है। सेना ने बताया कि यह कार्रवाई 11 मार्च को लगभग शाम 4:45 बजे की गई। आशंका है कि गुफा के अंदर आतंकियों ने अपना ठिकाना बना रखा था। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के लॉजिस्टिक नेटवर्क और सुरक्षित ठिकानों को निष्क्रिय करने के लिए सेना लगातार कार्रवाई करती है। आज की अन्य बड़ी खबरें… JK क्रिकेट एसोसिएशन केस में पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर गैर-जमानती वारंट जारी; अगली सुनवाई 30 मार्च जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के ₹43 करोड़ के गबन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तबस्सुम ने यह वारंट तब जारी किया जब अब्दुल्ला खुद या ऑनलाइन कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि आरोपी पेश नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को तय की गई है। जम्मू बॉर्डर के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई ₹8 करोड़ की 1.5 किलो हेरोइन सिक्योरिटी फोर्स ने जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास ₹8 करोड़ से ज्यादा कीमत की 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने बताया कि ड्रग्स बिश्नाह इलाके के बहादुरपुरा गांव में तब मिले, जब एक स्थानीय व्यक्ति ने एक खेत में एक संदिग्ध बैग पड़ा देखा। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह कंसाइनमेंट पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मंदिरों में पशु बलि पर रोक लगाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया मंदिरों में पशु बलि पर रोक लगाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिका में धार्मिक परंपराओं के पालन के लिए पशु बलि को वैध ठहराने वाले कानून को रद्द करने की मांग की गई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के पशुपालन मंत्रालय से 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिका में पशु अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 28 को चुनौती दी गई है, जो धर्म के नाम पर बलि की अनुमति देती है। दिल्ली में BJP विधायक पर AAP कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप, सांसद संजय सिंह बोले- महिला पार्षद से दुर्व्यवहार किया आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पश्चिमी दिल्ली में पार्टी की एक महिला पार्षद और कार्यकर्ता पर हमला किया गया। उन्होंने दिल्ली पुलिस से मामले में FIR दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह घटना बुधवार को हुई, जब AAP पार्षद ज्योति गौतम अपने वार्ड में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची थीं। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता संजय भैरवा भी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक उमंग बजाज के लोगों ने पार्टी कार्यकर्ता पर हमला किया और पार्षद के साथ दुर्व्यवहार किया। संजय सिंह ने कहा कि घटना के बाद ज्योति गौतम ने थाने जाकर FIR दर्ज करने की मांग की। उनके मुताबिक घटना और चोटों का मेडिकल रिकॉर्ड भी मौजूद है। AAP सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एक अन्य मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के पूर्व विधायक सोमेश शोकेन को भी धमकी मिली है और उनसे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। नेताजी सुभाष चंद्र की अस्थियां भारत लाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां जापान के टोक्यो स्थित रेनकोजी मंदिर से भारत लाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने के लिए कहा है। नेताजी के बहन के पोते आशीष रे ने यह याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने में अनिच्छा जताई। इसके बाद याचिकाकर्ता की ओर से याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के सामने बार-बार लाया जा रहा है और पिछले साल भी इस तरह की एक याचिका खारिज की जा चुकी है। अदालत ने यह भी पूछा कि जिन अस्थियों को नेताजी का बताया जा रहा है, उसके प्रमाण क्या हैं। पीठ ने कहा कि नेताजी देश के महान नेताओं में से एक हैं और हम सभी उनके बलिदान को नमन करते हैं। अदालत ने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर नेताजी के परिवार के भीतर भी मतभेद की जानकारी है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि नेताजी की 84 साल की बेटी उनकी एकमात्र वारिस हैं। इस पर अदालत ने कहा कि अगर अस्थियां भारत लाने की मांग है तो उन्हें खुद अदालत के सामने आना चाहिए। अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को टेरर फंडिंग केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 6 साल बाद राहत सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को टेरर फंडिंग के एक मामले में जमानत दे दी है। शाह की ओर से सीनियर एडवोकेट कॉलिन गोंजाल्विस और एनआईए (NIA) की ओर से सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा पेश हुए। शब्बीर शाह 2019 से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की गिरफ्त में थे और अब कुछ शर्तों के साथ उन्हें राहत मिल गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले शब्बीर शाह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बंगाल विधानसभा चुनाव दो फेज में हो सकते हैं; आयोग की एक और मीटिंग में फैसला संभव इलेक्शन कमीशन के एक सीनियर अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल असेंबली चुनाव दो फेज में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि EC के नई दिल्ली ऑफिस में मीटिंग के एक और राउंड के बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा। अधिकारी ने कहा, "पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए असेंबली चुनाव अगले महीने से दो फेज में होने की संभावना है।" पश्चिम बंगाल में एक ही फेज में वोटिंग होगी या नहीं, इस पर उन्होंने कहा, "हमने 2024 में महाराष्ट्र में, जहां 288 सीटें हैं, एक फेज में असेंबली इलेक्शन कराए थे। पश्चिम बंगाल में एक ही फेज में इलेक्शन कराना कोई नामुमकिन काम नहीं है, लेकिन इस बार इसकी उम्मीद बहुत कम है।" जम्मू-कश्मीर के राजौरी आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, IED बरामद सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक दूर जंगल इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद की। बुधवार शाम को थानामंडी के चमरेर जंगल इलाके में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के सर्च ऑपरेशन के दौरान इस ठिकाने का पता चला। ठिकाने से इस्तेमाल के लिए तैयार IED के अलावा, कुछ खाने-पीने का सामान और कपड़े भी बरामद किए गए। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि इस बरामदगी के सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और कर्मचारी गेट के पास जमा हो गए। पुलिस पूरे परिसर की जांच कर रही है और धमकी वाले ईमेल की भी जांच की जा रही है। फिलहाल विधान भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र विधानसभा का इन दिनों बजट सत्र चल रहा है। इसी वजह से कई मंत्री और विधायक भी परिसर में मौजूद थे। एहतियात के तौर पर कर्मचारियों और अधिकारियों को इमारत से बाहर निकाला गया है। इंडिगो आज मिडिल ईस्ट के 9 शहरों के लिए फ्लाइट चलाएगी पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इंडिगो गुरुवार को मिडिल ईस्ट के 9 शहरों के लिए उड़ानें चला रही है। एयरलाइन ने बताया कि यूरोप के कुछ रूट्स पर भी चुनिंदा फ्लाइट संचालित की जा रही हैं। इंडिगो ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। एयरलाइन के मुताबिक क्षेत्र की स्थिति के कारण फ्लाइट का समय कम नोटिस पर बदल सकता है। जिन यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है, उनसे संपर्क कर दूसरी फ्लाइट में सीट देने की कोशिश की जा रही है। इस बीच पश्चिम एशिया से भारतीयों की वापसी भी जारी है। लेबनान से 177 भारतीयों को चार्टर्ड फ्लाइट से नई दिल्ली लाया गया। वहीं कतर से 500 से ज्यादा भारतीय कतर एयरवेज की उड़ानों से नई दिल्ली और मुंबई पहुंचे। चारधाम में दिन में सिर्फ दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु , पूजा-अनुष्ठान पर रोक 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं। अब दिन में श्रद्धालु पूजा-अनुष्ठान नहीं कर सकेंगे। गर्भगृह में गंगा जल, फूल-फल भी नहीं चढ़ा सकेंगे। केवल दर्शन कर बाहर आना होगा। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर में विशेष पूजा-अनुष्ठान दोपहर के समय नहीं होंगी। ये रात 11 से तड़के 4 बजे के बीच कराई जाएंगी। हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे के वकील ने एफआईआर की मांग की पुणे में एक वकील ने वाजिद खान ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वकील ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अहमदाबाद के स्टेडियम में ICC टी-20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय झंडे तिरंगे का अपमान किया। शिकायत के मुताबिक भारत की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद जश्न के दौरान पांड्या ने अपने शरीर पर तिरंगा लपेटकर मैदान पर अनुचित हरकतें कीं। पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। दिल्ली में उत्तम नगर की मछली मंडी के पास आग लगी, दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मछली मंडी के पास बुधवार देर रात को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है और अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल (एलजी) के रूप में पदभार संभाला। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने लोक निवास में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संधू ने विनय कुमार सक्सेना का स्थान लिया है, जिन्हें अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी रहे हैं। वे 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में सेवा दे चुके हैं। राजनयिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वे मार्च 2024 में भाजपा में शामिल हुए थे और अमृतसर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। संधू के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम रेखा गुप्ता अपने मंत्रिमंडल के साथ शामिल हुईं। संधू के पदभार ग्रहण करने पर उन्होंने मंत्रिमंडल के साथ उन्हें बधाई दी। जेएनयू वीसी के खिलाफ जनमत, 90% छात्र इस्तीफे के पक्ष में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के रेफरेंडम में 90% छात्रों ने कुलपति शांतिश्री धुलीपुडी पंडित के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया। छात्र संघ के अनुसार 2,409 छात्रों ने मतदान किया, जिनमें 2,181 (90.54%) ने वीसी के पद पर बने रहने का विरोध किया। वहीं 207 छात्रों (8.59%) ने उनके पक्ष में वोट दिया। जेएनयूएसयू अध्यक्ष अदिति मिश्रा ने कहा कि रेफरेंडम वीसी की कथित जातिवादी टिप्पणियों और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कराया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ₹20 हजार करोड़ के गेन बिटकॉइन करेंसी घोटाले में घोटाले में डार्विन लैब्स के को फाउंडर गिरफ्तार सीबीआई ने बुधवार को 20 हजार करोड़ रुपए के गेन बिटकॉइन करेंसी घोटाले में डार्विन लैब्स के को फाउंडर आयुष वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया है। इसी कंपनी के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से गेन बिटकॉइन धोखाधड़ी की गई। इसमें वाओमी एआई के सीओओ निकुंज जैन और साहिल बाघला की भी भूमिका सामने आई है। तेलंगाना- कविता की भूख हड़ताल में बेटे आदित्य भी शामिल, वेलुगुमटला के पीड़ितों को घर के लिए जगह देने की मांग तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के कविता वेलुगुमटला के पीड़ितों को घर की जगह देने की मांग को लेकर तीन दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं। उनके समर्थन में बुधवार को उनके बेटे आदित्य कलवकुंतला भी हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित पार्टी ऑफिस में प्रदर्शन में शामिल हुए। आदित्य हाल ही में अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर भारत लौटे हैं और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी मां के साथ सक्रिय रूप से नजर आए हैं। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार से मांग की है कि वेलुगुमटला के प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द घर की जगह उपलब्ध कराई जाए।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran's New Supreme Leader's Hormuz Mention And A Warning In First Remarks
    Next Article
    'We make lot of money': Trump on rising oil prices, says stopping 'evil empire Iran' is of greater interest

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment