Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में 1462 किलो सोने का भंडार मिला, मंत्री विभूति भूषण जेना ने विधानसभा में दी जानकारी

    10 hours ago

    ओडिशा के मयूरभंज जिले में 1462 किलो सोने का भंडार मिला है। राज्य के मंत्री विभूति भूषण जेना ने गुरुवार को विधानसभा में ये जानकारी दी। जेना ने MLA संजलि मुर्मू के एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने मयूरभंज जिले के बांगिरीपोशी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में सोने के भंडार के लिए सर्वे किया। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान GSI को जिले के मदनाशी-कंजिया इलाके में सोने के भंडार के साथ 17.06 मिलियन टन तांबे का भंडार मिला है। इससे पहले 18 सितंबर, 2025 को सदन में जारी एक बयान में, मंत्री ने बताया था कि ओडिशा के देवगढ़ और क्योंझर जिलों में लगभग 1,996 kg सोने का भंडार मिला है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में व्यक्ति ने फांसी लगाई, शादी में अनबन की वजह से सुसाइड का शक नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक 30 साल के व्यक्ति ने फांसी लगा ली। पुलिस को शक है कि शादी में अनबन की वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। उन्होंने बताया कि लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) हॉस्पिटल से एक आदमी के बारे में जानकारी मिली थी, जिसे मृत लाया गया था। मृतक की पहचान वेलकम इलाके के रहने वाले चांद (30) के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि वह अपने भाई के साथ जाफराबाद में एक घर में रह रहा था, जहां उसे कथित तौर पर लटका पाया गया। पुलिस के मुताबिक, चांद को बेहोशी की हालत में परिवार वाले पहले जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में परिवार वाले उसे दूसरी मेडिकल राय लेने के लिए LNJP हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे फिर से मृत घोषित कर दिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    UK police say former prince Andrew 'released under investigation' • FRANCE 24 English
    Next Article
    Dhurandhar wraps up historic run as one of India’s biggest hits

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment