Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:नवी मुंबई में ₹12.91 करोड़ का हाइड्रो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

    1 day ago

    महाराष्ट्र की नवी मुंबई पुलिस ने 12.91 किलो हाइड्रो गांजा बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत ₹12.91 करोड़ आंकी गई है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (जोन-1) पंकज दहाने के मुताबिक, श्याम शिवकुमार वनवानी (45), संदीप दिलीप पाटिल (35) और अनिकेत सुनील तेलांगी (27) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वाशी रेलवे स्टेशन के पास मादक पदार्थ की तस्करी होने वाली है। इसके बाद 26 फरवरी की सुबह CIDCO एग्जीबिशन सेंटर और राजस्थान भवन के पास जाल बिछाया गया। सुबह करीब 5 बजे एक कार को रोककर तलाशी लेने पर ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा गया हाइड्रो गांजा बरामद हुआ। वाशी पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है। हाइड्रो गांजा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से उगाया गया कैनाबिस होता है, जिसमें मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से युक्त पानी का उपयोग किया जाता है। आज की अन्य बड़ी खबरें… सुनेत्रा पवार NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं, प्रफुल्ल पटेल ने किया ऐलान महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ने 31 जनवरी को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर पद की शपथ ली थी। उसी दिन में NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सुनेत्रा को पार्टी नेता चुना गया था। डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। सुनेत्रा को राज्य उत्पादन शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास/औकाफ विभाग दिए गए हैं। वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वित्त विभाग अपने ही पास रखा है। महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 10 मार्च तक स्थगित की सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी। यह याचिका वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने लगाई है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत वांगचुक की हिरासत को चुनौती दी गई है। पिछले साल 26 सितंबर को वांगचुक को हिरासत में लिया था। केंद्र और लद्दाख प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वांगचुक को लद्दाख में लोगों को उकसाने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। सरकार का आरोप है कि वांगचुक लेह में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार थे, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी और 161 लोग घायल हुए थे। ओडिशा के कटक में दो छात्राओं से रेप की कोशिश करने वाला स्कूल बस ड्राइवर गिरफ्तार ओडिशा के कटक में पुलिस ने प्राइवेट स्कूल के बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उस पर 2 छात्राओं से रेप का आरोप है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्राओं के मुताबिक 24 फरवरी को बस के अंदर आरोपी ने उनसे रेप की कोशिश की। आरोपी की उम्र 55 साल है और वो जगतसिंहपुर जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ POCSO की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल के कई डाकघरों और कोलकाता के पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी पश्चिम बंगाल के कई डाकघरों और कोलकाता स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इसके बाद उन जगहों को तत्काल खाली कराया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बॉम्ब स्क्वॉड और स्निफर डॉग की मदद से सभी इमारतों की जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि ईमेल भेजने वाला पता चलगाया जा रहा है। पीएम मोदी ने सावरकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में कहा- मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर के जीवन से हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प पर अडिग रहने की सीख मिलती है। उनका साहस, संयम और मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव सदैव देशवासियों का पथ प्रदर्शित करता रहेगा। महान क्रांतिकारी वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। महाराष्ट्र में संरक्षित मंदिर में मशाल जलाकर रील शूट की, पांच अज्ञात पर FIR महाराष्ट्र के जलगांव में संरक्षित महेश्वर मंदिर के कैंपस में मशाल जलाकर रील शूट की गई। पुलिस ने इस मामले में 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में 5-6 लोग मंदिर के अंदर शिवलिंग के पास पूजा और घंटियां बजाते नजर आए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अनुसार आरोपियों ने ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल कर मंदिर परिसर, यहां तक कि गर्भगृह में भी मशालें जलाईं। निरीक्षण के दौरान मंदिर के फर्श और स्तंभों पर धुएं और जलने के निशान मिले। आंध्र प्रदेश में मां ने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर बच्ची की हत्या की आंध्र प्रदेश में 30 महीने की एक बच्ची की उसकी मां और लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी। शव को तिरुपति जिले में स्वर्णमुखी नदी के किनारे दफना दिया। आशालता नाम की महिला पिछले डेढ़ साल से अपने पति से अलग रेड्डी कुमार के साथ रह रही थी। आशा और रेड्डी सोशल मीडिया से मिले थे। जस्टिस वर्मा केस: लोकसभा स्पीकर ने आरोपों की जांच के लिए फिर से पैनल बनाया जस्टिस वर्मा मामले की जांच के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को तीन सदस्यों वाली कमेटी को फिर से बनाया। यह कमेटी पिछले साल मार्च में जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से कैश की जली हुई गड्डियां मिलने के बाद उन्हें हटाने के कारणों की जांच के लिए बनाई गई। स्पीकर ने पिछले साल 12 अगस्त को भी एक कमेटी बनाई थी, जिससे उनके खिलाफ इंपीचमेंट की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Toxic' seals a mammoth Tamil Nadu deal
    Next Article
    वर्ल्डकप में IND vs ZIM-पावरप्ले में भारत का स्कोर 80/1:अभिषेक-ईशान की जोड़ी नाबाद, ब्लेसिंग मुजरबानी ने सैमसन का विकेट लिया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment