Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:नीता अंबानी को सामाजिक कार्यों के लिए ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025

    12 hours ago

    रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को प्रतिष्ठित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (केआईएसएस) ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहन मुनासिंघे और संस्थान के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने उन्हें यह सम्मान दिया। नीता अंबानी को यह सम्मान रिलायंस फाउंडेशन के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण व खेल क्षेत्र में अभूतपूर्व सामाजिक योगदान के लिए दिया गया है। इस मौके पर हजारों आदिवासी विद्या​र्थियों को संबोधित करते हुए नीता अंबानी ने महिला समानता और हौसले पर जोर दिया। उन्होंने कहा,‘जो हमारे बेटे कर सकते हैं, वही हमारी बेटियां भी कर सकती हैं। दोनों में कोई अंतर नहीं है।’ विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि आपकी वर्तमान स्थिति सिर्फ शुरुआत है, मंजिल नहीं। आपकी सफलता आपके सपनों और मेहनत के साहस से तय होगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि भारत का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है।’ आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक में LPG की कालाबाजारी के आरोप में चार गिरफ्तार, 105 LPG सिलेंडर जब्त कर्नाटक के बीदर में LPG की कालाबाजारी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और 105 LPG सिलेंडर जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस अधिकारियों ने 16 मार्च को बीदर तालुक के जानवाड़ा गांव में छापा मारा, जहां से यह रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान 105 सिलेंडर जब्त किए गए और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई श्रीकांत हरनूर के एक खेत पर की गई, जहां अधिकारियों को बड़ी संख्या में सिलेंडर और उनके परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहन मिले। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई चीजो में 22 भरे हुए सिलेंडर, 83 खाली सिलेंडर और दो ट्रक शामिल थे, जिनका कथित तौर पर अवैध वितरण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। बदरीनाथ केदारनाथ आने के लिए सारा अली खान को श्रद्धा का प्रमाण देना होगा बदरीनाथ केदारनाथ टेंपल कमिटी(BKTC) ने मंगलवार को कहा कि सारा अलि खान को मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए श्रद्धा का प्रमाण देने होगा। कमिटी ने कहा कि इसके बाद ही सारा अली खान बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिरों के दर्शन कर सकती हैं। BKTC के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अगर फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान सनातन धर्म में अपनी आस्था का हलफनामा जमा करती हैं, तो उन्हें बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग की याचिका, हाइकोर्ट ने नोटिस जारी किया बॉम्बे हाइकोर्ट ने मंगलवार को महाराष्ट्र के गृह विभाग और शहर की पुलिस से एक याचिका पर जवाब मांगा। इस याचिका में महात्मा गांधी के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक बयान देने के आरोप में एक पत्रकार और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और याचिकाकर्ता अश्विन बैस ने आरोप लगाया कि 'सकल हिंदू समाज सम्मेलन' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिए और कहा कि गांधी को 'राष्ट्रपिता' नहीं कहा जा सकता। वकील आकाश मून के माध्यम से दायर इस याचिका में हाई कोर्ट से शहर की सीताबर्डी पुलिस को निर्देश देने की मांग की गई है कि वह कुलश्रेष्ठ और 15 फरवरी के कार्यक्रम के आयोजक निशांत गांधी के खिलाफ उनकी शिकायत पर कार्रवाई करे। एयर इंडिया शैनन में फंसे यात्रियों को लाने के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाएगा एयर इंडिया बुधवार को शैनन के लिए एक स्पेशल फ़्लाइट चलाने की योजना बना रही है, ताकि उन फंसे हुए यात्रियों को दिल्ली लाया जा सके जिनकी फ़्लाइट विमान में तकनीकी खराबी के कारण इस आयरिश शहर की ओर मोड़ दी गई थी। सोमवार को, एयरलाइन का A350 विमान, जो न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहा था, तकनीकी खराबी के कारण शैनन की ओर मोड़ दिया गया। बाद में, विमान को इस आयरिश शहर में ही रोक दिया गया। मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन बुधवार को एक स्पेशल फ़्लाइट चलाने की योजना बना रही है - जिसकी सबसे ज्यादा संभावना ज़्यूरिख से होने की है - ताकि शैनन में फंसे यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचाया जा सके।
    Click here to Read More
    Previous Article
    35 lakh unaccounted cash seized in Virugambakkam
    Next Article
    Copa Africana de Naciones: la CAF despoja del título a Senegal y se lo da a Marruecos

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment