SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:मोदी और इटली पीएम का एआई से अश्लील वीडियो बनाया था, रायबरेली का शख्स गिरफ्तार

    1 day ago

    उत्तर प्रदेश के रायबरेली से गुरुवार को एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी की एआई से बनी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम दुर्गेश कुमार है, जो बछरावां थाना क्षेत्र के बन्नावा गांव का निवासी है। रायबरेली पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि सोशल मीडिया पर फेक जानकारी का प्रसार रोका जा सके। जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें... तेलंगाना के नक्सली इलाके से दो सगे भाई गिरफ्तार, मुंबई के हाई सिक्योरिटी जोन से 2 राइफल-40 कारतूस किए थे चोरी मुंबई क्राइम ब्रांच ने तेलंगाना के नक्सली इलाके से दो भाइयों राकेश और उमेश को मुंबई के हाई सिक्योरिटी जोन से दो राइफल और 40 जिंदा कारतूस चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राज तिलक रोशन के मुताबिक 6 सितंबर को कफ परेड पुलिस स्टेशन में चोरी को लेकर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद सीसीटीवी की जांच की गई। विजुअल में दिखा कि एक आरोपी ने राइफल और कारतूस चुराए जबकि उसका भाई बाहर इंतजार कर रहा था। फिर दोनों ट्रेन से तेलंगाना भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 9 विशेष टीमों का गठन किया। दोनों भाईयों की पहचान राकेश और उमेश के रूप में हुई जिन्हें तेलंगाना के नक्सली इलाके से पकड़ा गया। एअर इंडिया की दिल्ली-सिंगापुर फ्लाइट में खराबी, दो घंटे फ्लाइट में बैठाए रहने के बाद 200+ यात्रियों को उतारा दिल्ली में बुधवार रात एअर इंडिया की सिंगापुर जाने वाली बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर फ्लाइट संख्या AI2380 में खराबी आ गई। इसके कारण 200 से ज्यादा यात्रियों को लगभग दो घंटे तक फ्लाइट में बैठे रहने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। फ्लाइट को रात लगभग 11 बजे दिल्ली से रवाना होना था, लेकिन इसमें देरी हो गई। फ्लाइट में मौजूद PTI के एक पत्रकार के अनुसार, एयर कंडीशनिंग सिस्टम और बिजली सप्लाई में खराबी थी। लगभग दो घंटे तक बैठाए रहने के बाद, सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया। हालांकि, यात्रियों को फ्लाइट से उतारने का कोई खास कारण नहीं बताया। एअर इंडिया की ओर से भी तत्काल कोई बयान नहीं आया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो क्लिप में यात्री फ्लाइट के भीतर गर्मी से परेशान दिखे। वे हवा करने के लिए अखबारों और मैगजीन का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। साल के अंत तक पूरे देश में SIR की तैयारी, चुनाव आयोग ने राज्यों से पुराने रिकॉर्ड मंगवाए चुनाव आयोग जल्द पूरे देश में वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तारीख तय करेगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रक्रिया साल के अंत से पहले शुरू हो सकती है। आयोग का मकसद है कि वोटर लिस्ट से अवैध प्रवासियों को हटाया जाए और कोई भी योग्य नागरिक छूटे नहीं। बुधवार को दिल्ली में राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि अगले साल 5 राज्यों (असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी) में विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए SIR की प्रक्रिया जल्द शुरू कर सकते हैं। बैठक में यह भी तय किया गया कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेजों को आसान बनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके:ढाबे का करोड़पति कुक, ₹46 करोड़ अकाउंट में आए, इनकम टैक्स ने खुलासा किया; देखिए 5 रोचक खबरें
    Next Article
    पंजाब बाढ़ में BSF का हौसला:15 दिन में 7KM बांध बना शहर बचाया; एक हाथ में बंदूक, दूसरे में चप्पू लेकर इंडो-पाक बॉर्डर पर डटे रहे

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment