Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

    16 hours ago

    पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इंडिगो गुरुवार को मिडिल ईस्ट के 9 शहरों के लिए उड़ानें चला रही है। एयरलाइन ने बताया कि यूरोप के कुछ रूट्स पर भी चुनिंदा फ्लाइट संचालित की जा रही हैं। इंडिगो ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। एयरलाइन के मुताबिक क्षेत्र की स्थिति के कारण फ्लाइट का समय कम नोटिस पर बदल सकता है। जिन यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है, उनसे संपर्क कर दूसरी फ्लाइट में सीट देने की कोशिश की जा रही है। इस बीच पश्चिम एशिया से भारतीयों की वापसी भी जारी है। लेबनान से 177 भारतीयों को चार्टर्ड फ्लाइट से नई दिल्ली लाया गया। वहीं कतर से 500 से ज्यादा भारतीय कतर एयरवेज की उड़ानों से नई दिल्ली और मुंबई पहुंचे। आज की अन्य बड़ी खबरें… चारधाम में दिन में सिर्फ दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु , पूजा-अनुष्ठान पर रोक 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं। अब दिन में श्रद्धालु पूजा-अनुष्ठान नहीं कर सकेंगे। गर्भगृह में गंगा जल, फूल-फल भी नहीं चढ़ा सकेंगे। केवल दर्शन कर बाहर आना होगा। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर में विशेष पूजा-अनुष्ठान दोपहर के समय नहीं होंगी। ये रात 11 से तड़के 4 बजे के बीच कराई जाएंगी। हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे के वकील ने एफआईआर की मांग की पुणे में एक वकील ने वाजिद खान ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वकील ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अहमदाबाद के स्टेडियम में ICC टी-20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय झंडे तिरंगे का अपमान किया। शिकायत के मुताबिक भारत की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद जश्न के दौरान पांड्या ने अपने शरीर पर तिरंगा लपेटकर मैदान पर अनुचित हरकतें कीं। पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। दिल्ली में उत्तम नगर की मछली मंडी के पास आग लगी, दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मछली मंडी के पास बुधवार देर रात को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है और अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल (एलजी) के रूप में पदभार संभाला। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने लोक निवास में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संधू ने विनय कुमार सक्सेना का स्थान लिया है, जिन्हें अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी रहे हैं। वे 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में सेवा दे चुके हैं। राजनयिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वे मार्च 2024 में भाजपा में शामिल हुए थे और अमृतसर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। संधू के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम रेखा गुप्ता अपने मंत्रिमंडल के साथ शामिल हुईं। संधू के पदभार ग्रहण करने पर उन्होंने मंत्रिमंडल के साथ उन्हें बधाई दी। जेएनयू वीसी के खिलाफ जनमत, 90% छात्र इस्तीफे के पक्ष में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के रेफरेंडम में 90% छात्रों ने कुलपति शांतिश्री धुलीपुडी पंडित के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया। छात्र संघ के अनुसार 2,409 छात्रों ने मतदान किया, जिनमें 2,181 (90.54%) ने वीसी के पद पर बने रहने का विरोध किया। वहीं 207 छात्रों (8.59%) ने उनके पक्ष में वोट दिया। जेएनयूएसयू अध्यक्ष अदिति मिश्रा ने कहा कि रेफरेंडम वीसी की कथित जातिवादी टिप्पणियों और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कराया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ₹20 हजार करोड़ के गेन बिटकॉइन करेंसी घोटाले में घोटाले में डार्विन लैब्स के को फाउंडर गिरफ्तार सीबीआई ने बुधवार को 20 हजार करोड़ रुपए के गेन बिटकॉइन करेंसी घोटाले में डार्विन लैब्स के को फाउंडर आयुष वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया है। इसी कंपनी के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से गेन बिटकॉइन धोखाधड़ी की गई। इसमें वाओमी एआई के सीओओ निकुंज जैन और साहिल बाघला की भी भूमिका सामने आई है। तेलंगाना- कविता की भूख हड़ताल में बेटे आदित्य भी शामिल, वेलुगुमटला के पीड़ितों को घर के लिए जगह देने की मांग तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के कविता वेलुगुमटला के पीड़ितों को घर की जगह देने की मांग को लेकर तीन दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं। उनके समर्थन में बुधवार को उनके बेटे आदित्य कलवकुंतला भी हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित पार्टी ऑफिस में प्रदर्शन में शामिल हुए। आदित्य हाल ही में अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर भारत लौटे हैं और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी मां के साथ सक्रिय रूप से नजर आए हैं। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार से मांग की है कि वेलुगुमटला के प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द घर की जगह उपलब्ध कराई जाए।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Watch: Video shows huge blaze after blasts hit oil tankers off Iraq’s Basra coast
    Next Article
    Israel Promotes ‘Bomb Shelter Dating App’ Amid Iran War, Sparks Online Outrage: ‘This Is Gross’

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment