Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:कठुआ में जैश के 5 आतंकी एक्टिव, LoC से भारत में घुसे; सुरक्षाबलों ने तस्वीरें जारी कीं

    1 day ago

    असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने इस्तीफा वापस ले लिया है। पीटीआई न्यूज के मुताबिक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राज्य प्रभारी जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक हाईकमान ने बोरा को इस्तीफा ना देने के लिए मनाया। पहले खबर आई थी कि बोरा के साथ दो मुस्लिम विधायकों ने कांग्रेस से अलग होने का फैसला लिया था। विधायकों ने क्षेत्रीय पार्टी रायजोर दल में शामिल होने की बात कही जा रही थी। असम में इस साल मई तक चुनाव होने हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के सोलापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत महाराष्ट्र के सोलापुर में आज सुबह करीब 4 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में 3 युवकों की मौत हुई है। इनमें नागेश गवंडी, रोहन पोरे और बसवराज चनशेट्टी शामिल हैं। पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी के जरिए वाहन की पहचान की जा रही है। आंध्र प्रदेश के सीएम और बिल गेट्स की अमरावती में मुलाकात हुई माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स और आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू से अमरावती में मुलाकात हुई। दोनों के बीच स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और तकनीक को मजबूत करने पर चर्चा की गई। सीएम नायडू ने X पोस्ट में लिखा- वेलकम बैक मिस्टर बिल गेट्स, आंध्र प्रदेश में आपका स्वागत है। गुजरात के अहमदाबाद-वडोदरा के 28 स्कूलों की बम की धमकी वाला मेल, मोदी-शाह का भी नाम गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के 28वस्कूलों को बम की धमकी का ईमेल मिला है। इनमें अहमदाबाद के 15 और वडोदरा के 13 स्कूल शामिल हैं। धमकी भरे मेल में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी टारगेट किया गया है। लिखा है कि गुजरात का हाल खालिस्तान जैसा होगा। 23 जनवरी को भी अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बेंगलुरु में एक फोटो स्टूडियो के आर्टिफिशियल तालाब में 3 साल का बच्चा डूबा बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक फोटो स्टूडियो के आर्टिफिशियल तालाब में तीन साल का एक बच्चा डूब गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन के तहत गिद्देनहल्ली में एक फोटो शूट के दौरान हुई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब बच्चा अपनी मां के साथ अपनी दोस्त के मैटरनिटी फोटो शूट के लिए स्टूडियो गया था। जब महिला अपनी दोस्त के फोटोशूट में बिजी थी, तभी बच्चा आर्टिफिशियल पानी के तालाब में फिसल गया और डूब गया। कुछ देर बाद, जब महिला को एहसास हुआ कि उसका बच्चा गायब है, तो आस-पास के दूसरे लोगों के साथ मिलकर, उन्होंने लड़के को बहुत ढूंढा। पुलिस ने बताया कि बाद में उन्हें वह पूल में मिला। उन्होंने बताया कि उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 WC LIVE: Jofra Archer draws first blood for England against Italy
    Next Article
    निखिल सिद्धार्थ ने स्वयंभू के लिए दो साल की मेहनत:बोले- यह सिर्फ फिल्म नहीं, हमारी जड़ों की कहानी है, हमने इसे बनाया नहीं, जिया है

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment