Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता

    1 day ago

    केरल के कोल्लम तट से करीब 120 नॉटिकल मील दूर एक विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी। घटना में बाद दो मछुआरे लापता हैं। रविवार को हुए इस हादसे में नाव पर कुल 11 क्रू सदस्य सवार थे। 9 को टक्कर मारने वाले जहाज ने ही सुरक्षित बचा लिया। कोस्टल पुलिस का कहना है कि लापता दो सदस्यों की तलाश जारी है। बचाए गए मछुआरों को जल्द ही कोच्चि या विझिनजाम लाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, मछुआरों के बयान दर्ज करने के बाद इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। आज की बाकी बड़ी खबरें… चेन्नई में पीटीआई के पूर्व पत्रकार एस. रामासामी का निधन प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के पूर्व पत्रकार और क्षेत्रीय प्रबंधक एस. रामासामी (74) का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। पारिवारिक ने बताया कि, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पत्रकारिता जगत में उन्हें प्यार से 'एसआर' कहा जाता था। वह 1978 में पीटीआई से जुड़े थे करीब 30 साल तक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति (DMK, AIADMK) को बहुत करीब से कवर किया। उनके परिवार में पत्नी और बेटी हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को ही संपन्न होगा। दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस-अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को अंतरिम जमानत, पत्नी को कैंसर, इलाज में सपोर्ट के लिए मांगी थी बेल दिल्ली की एक कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जावेद सिद्दीकी को दो हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है, ताकि वह अपनी पत्नी की देखभाल कर सकें, जिनका स्टेज 4 ओवेरियन कैंसर का इलाज चल रहा है। एडिशनल सेशंस जज शीतल चौधरी प्रधान ने शनिवार को सिद्दीकी को यह कहते हुए राहत दी कि उनकी पत्नी की कीमोथेरेपी चल रही थी और इलाज के दौरान उन्हें सपोर्ट की जरूरत थी। कोर्ट ने जावद को बिना इजाजत के दिल्ली-NCR न छोड़ने, अपना मोबाइल फोन एक्टिव रखने, अपना पासपोर्ट सरेंडर करने और रिहाई के समय गवाहों या शिकायत करने वाले से संपर्क न करने का निर्देश दिया है। ईरान-इजराइल जंग के कारण CBSE ने मिडिल ईस्ट देशों में 12वीं बोर्ड एग्जाम पोस्टपोन किए, नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शनिवार को ईरान-इजराइल विवाद के बीच मिडिल ईस्ट इलाके में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी हैं। CBSE एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा, “मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में मौजूदा हालात की वजह से, बोर्ड ने परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी। आगे की परीक्षाओं के लिए 10 मार्च को रिव्यू किया जाएगा।” इससे पहले, बोर्ड ने इन देशों में 2 मार्च, 5 मार्च और 7 मार्च को होने वाली परीक्षाएं टाल दी थीं। बोर्ड ने 11 मार्च तक क्लास 10 की परीक्षाएं कैंसिल कर दी हैं और कहा कि रिजल्ट घोषित करने का तरीका अलग से बताया जाएगा। 9 मार्च को संसद में होगी 'एक देश, एक चुनाव' पर JPC की मीटिंग कॉन्स्टिट्यूशन (129वां अमेंडमेंट) बिल, 2024 और यूनियन टेरिटरीज लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2024 की जांच कर रही जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की मीटिंग 9 मार्च को नई दिल्ली में पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी (PHA) में होगी। BJP MP पीपी चौधरी की अध्यक्षता वाली यह कमेटी गुलाम नबी आजाद और एम वीरप्पा मोइली समेत सीनियर पॉलिटिकल लीडर्स और पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेगी। संविधान (129वां संशोधन) बिल 2024, 'एक देश-एक चुनाव' के नाम से मशहूर प्रस्तावित सुधार से जुड़ा है, जिसका मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराना है। केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2024 भी उस बड़े फ्रेमवर्क का हिस्सा है जिसका मकसद पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने में मदद करना है। एअर इंडिया और एआई एक्सप्रेस 8 मार्च से यूएई के लिए एक्स्ट्रा उड़ानें संचालित करेंगी पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस फंसे यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित कर रही हैं। एयरलाइंस ने बताया कि 8 मार्च को यूएई के लिए अतिरिक्त गैर-निर्धारित (नॉन-शेड्यूल्ड) उड़ानें भी चलाई जाएंगी, ताकि क्षेत्र में हवाई यातायात प्रभावित होने के कारण फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सऊदी अरब और ओमान के ऊपर हवाई क्षेत्र खुला हुआ है, जिससे एयरलाइंस जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ान सेवाएं जारी रख पा रही हैं। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के बीच निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट को दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और कन्नूर से जोड़ने वाली उड़ानें चला रही है। इसके अलावा जेद्दा से बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु के लिए भी सेवाएं जारी हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    US embassy in UAE issues security alert: Americans urged to consider leaving as consular services shut
    Next Article
    600-million-year-old secret of the human body may lie inside this brainless ocean creature

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment