Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:केरल के कन्नूर में हाथी के हमले में 40 साल के मजदूर की मौत

    16 hours ago

    केरल के कन्नूर जिले के अरलम फार्म इलाके में जंगली हाथी के हमले में अनीश (40) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह हुई। अनीश दिहाड़ी मजदूर थे और अपने परिवार के साथ अरलम में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आज की बाकी बड़ी खबरें… 2 दिन के इजराइल दौरे से लौटे पीएम मोदी; दोनों देशों के बीच 27 MoU और एग्रीमेंट हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के ऐतिहासिक दो दिन के स्टेट विज़िट के बाद शुक्रवार रात 1 बजे भारत लौट आए। यह नौ साल में उनका पहला विजिट था। इस दौरान दोनों देशों ने अपने आपसी रिश्तों को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया। इस विज़िट के आखिर में इनोवेशन, कल्चरल एक्सचेंज, मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, इकोनॉमिक कोऑपरेशन, डिप्लोमेसी और सिक्योरिटी समेत अलग-अलग सेक्टर में 27 MoU और एग्रीमेंट पर साइन हुए। PM मोदी ने यह भी अनाउंस किया कि भारत और इजराइल जल्द ही एक-दूसरे के लिए फायदेमंद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को फाइनल करेंगे। शर्टलेस प्रदर्शन- यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भेजा एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार 3 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली की एक कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की मांग पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया और आरोपियों को 1 मार्च को दोबारा पेश करने को कहा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    War Alert: Pakistan Launches Airstrikes on Kabul Amid Border Escalation
    Next Article
    Expelled AIADMK leader O Panneerselvam joins DMK in presence of Tamil Nadu CM M K Stalin

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment