Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:झूठी गिरफ्तारी दिखाकर अपहरण करने वाले एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया

    9 hours ago

    पश्चिमी दिल्ली में दो भाइयों की नकली पुलिस गिरफ्तारी का नाटक रचने के आरोप में 48 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन भाइयों का अपहरण कर उनसे 40 लाख रुपए नकद और अन्य कीमती सामान लूट लिया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश शर्मा उर्फ ​​रिंकू के रूप में हुई है। वह पीड़ित भाइयों को पहले से जानता था, जो गहनों का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी का इन भाइयों के साथ पहले भी लेन-देन रहा था और घटना से एक दिन पहले ही उसने इन भाइयों से गहने बेचने के लिए लिए थे। पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 मार्च को हुई थी। दोनों भाई सागर शर्मा और माणिक, राजौरी गार्डन के पास किसी से गहनों के पैसे लेने गए थे। मुलाकात के बाद, दो लोग पुलिस अधिकारी बनकर जबरदस्ती उनकी गाड़ी में घुस गए। उन्होंने बंदूक की नोक पर भाइयों को धमकाया और उनका अपहरण कर लिया। आज की अन्य बड़ी खबरें… सिक्किम के मंगन में 4.1 तीव्रता का भूकंप नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि शनिवार को सिक्किम के मंगन में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप रात 8:46 बजे 14 किलोमीटर की कम गहराई पर आया। इससे पहले शनिवार को ही असम के कोकराझार में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई पांच किलोमीटर थी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    The view from Professor Dominic Tierney, author of The Right Way to Lose a War • FRANCE 24 English
    Next Article
    Daily Taurus Forecast: Horoscope warns on overspending and sharp moods; relationships need tact

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment