Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर: कठुआ में इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया

    1 day ago

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। जिसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। फिलहाल घुसपैठ की कोशिश को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… टॉप माओवादी लीडर देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर किया टॉप माओवादी कमांडर और संगठन के मुख्य स्ट्रेटजिस्ट थिप्पिरी तिरुपति उर्फ ​​देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। देवजी तेलंगाना के जगतियाल जिले का रहने वाला है और उसके सरेंडर को इस गैरकानूनी संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। देवजी (62) ने दिवंगत CPI (माओवादी) जनरल सेक्रेटरी नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू की जगह ली है, जिनकी मई 2025 में मौत हो गई थी। एक और सीनियर माओवादी लीडर, मल्ला राजी रेड्डी, ने CPI (माओवादी) के कई कैडर के साथ भी सरेंडर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवजी पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था। इसने पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बनाई और आगे चलकर CPI (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का एक अहम मेंबर और माओवादी पार्टी का पोलित ब्यूरो मेंबर बन गया था। दिल्ली में घर में आग बुझाने के दौरान LPG फटा, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के 14 लोग घायल उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मजलिस पार्क में एक घर में लगी आग बुझाने की कोशिश के दौरान LPG सिलेंडर फट गया। इस धमाके के दौरान पुलिस और दमकल विभाग के 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पहले बाबू जगजीवन राम मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया। ऑफिसर ने बताया कि उनकी चोटें गंभीर होने की वजह से, उन्हें आगे की मेडिकल केयर के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। हैदराबाद में फरारी ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, तीन लोग घायल हैदराबाद के जुबली हिल्स में तेज रफ्तार फरारी ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को भर्ती कराया गया है। कार की कीमत 3-4 करोड़ रुपए के बीच बताई जा रही है। जुबली हिल्स पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने भाजपा जॉइन किया असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार को जॉइन कर लिया है। असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी जॉइन की। बोरा ने 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके अगले दिन असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने बोरा के घर जाकर उनसे मुलाकात की। हिमंता ने बोरा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि वे 22 फरवरी को पार्टी की सदस्यता लेंगे। असम में 126 विधानसभा सीटों पर मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है। भूपेन बोरा राज्य में कांग्रेस के बड़े नेता थे। वे 32 साल से कांग्रेस से जुड़े थे। वे 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और दो बार विधायक रह चुके हैं। बोरा 2026 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर बिहपुरिया या रंगनदी से चुनाव लड़ सकते हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने दी स्वास्थ्य की जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) शरद पवार आज पुणे के रूबी अस्पताल पहुंचे। उल्टी की शिकायत की वजह से उन्हें डिहाइड्रेशन हो गया था। डॉक्टरों ने उन्हें अगले दो दिनों तक एडमिट रहने की सलाह दी। उनका ब्लड टेस्ट और सीटी स्कैन भी कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, सभी रिपोर्ट सामान्य (नॉर्मल) आई हैं। शरद पवार की तबीयत को लेकर बेटी सुप्रिया सुले ने X पोस्ट के जरिए उनकी हेल्थ को लेकर जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि हम बाबा को आगे की जांच और हाइड्रेशन के लिए पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद। ओडिशा के झारसुगुड़ा में ट्रेलर ने पुलिस वैन टक्कर मारी, पांच पुलिसकर्मियों की मौत; सभी शादी से लौट रहे थे झारसुगुड़ा में नेशनल हाईवे 49 पर झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के पास एक ट्रेलर और पुलिस गाड़ी की टक्कर में पांच पुलिसवालों की मौत हो गई। हादसा सुबह 4 बजे हुआ। तीन पुलिसवालों को चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर है। पुलिसवाले एक शादी समारोह से लौट रहे थे। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। नाम तमिलर काची ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 234 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, इसमें 117 महिलाएं नाम तमिलर काची (NTK) ने शनिवार को तिरुचिरापल्ली के आलमपट्टी पुदुर में हुए 'मात्राथाई विरुंबुम मक्कल मानाडू' में आने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने 234 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी की। पार्टी के चीफ कोऑर्डिनेटर, सीमन ने स्टेज पर सभी उम्मीदवारों का परिचय कराया और घोषणा की कि वह कराईकुडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के अनुसार, लिस्ट में 117 पुरुष और 117 महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जिससे चुनावी मैदान में पुरुषों और महिलाओं का बराबर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होता है। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह कदम राजनीति में जेंडर इक्वालिटी के लिए NTK की प्रतिबद्धता को दिखाता है। तेलंगाना के रंगारेड्डी में ऑटो की टक्कर से किसान की मौत तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के सरदार नगर गांव में ऑटो की टक्कर से किसान की मौत हो गई। घटना पहाड़ी शरीफ थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान अम्बोजी यदैय्या बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ऑटो ने टक्कर मारकर किसान को घसीटा और फरार हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के जरिये ऑटो की पहचान की जा रही है। मुंबई में पुलिस भर्ती की दौड़ में एक शख्स की मौत छत्रपति संभाजीनगर में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) की भर्ती में दौड़ते समय एक 24 साल के उम्मीदवार की मौत हो गई। यह घटना मध्य महाराष्ट्र शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में 1600 मीटर दौड़ के इवेंट के दौरान हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान संग्राम शिंदे के रूप में हुई है, जो सांगली जिले के पलुस का रहने वाला था। शिंदे फिनिश लाइन से ठीक पहले गिर गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कॉन्स्टेबल के 93 पदों को भरने के लिए रिक्रूटमेंट ड्राइव शुक्रवार को शुरू हुई थी। अधिकारी ने बताया कि 600 से ज्यादा कैंडिडेट ने रनिंग टेस्ट दिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, बदल गए इन स्टेशन के नाम
    Next Article
    Bhupen Borah Reveals Why Talks With Congress Failed After Quitting The Party

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment