Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में घिरे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए

    1 day ago

    जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले के माजल्टा में छिपे आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी से जुड़ी ठोस खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं और ऑपरेशन जारी है। आगे की जानकारी का इंतजार है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क की जांच के लिए कई इलाकों में NIA की छापेमारी जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामलों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई आतंकी नेटवर्क को फंडिंग, मदद और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। NIA ने श्रीनगर के रैनावाड़ी में छापेमारी की। NIA की टीमें स्थानीय सुरक्षा बलों के साथ इलाके में मौजूद हैं और संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ले रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में जाजपुर के बिराजा मंदिर में पिंड दान किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार सुबह ओडिशा के जाजपुर जिले में बिराजा मंदिर में अपने पूर्वजों की आत्माओं के उद्धार के लिए पिंड दान अनुष्ठान किया। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और राष्ट्रपति के दौरे के लिए लगभग 600 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके बाद मुर्मू बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी करेंगी। यह पहल पूर्वी भारत में उच्च शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। राजकोट के यस बैंक में भीषण आग लगी, स्टील की तिजोरी में रखा कैश बचा; पूरा फर्नीचर खाक गुजरात में राजकोट शहर के रेसकोर्स रिंग रोड स्थित यस बैंक में सोमवार देर रात आग लग गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। जांच में पता चला कि बैंक का सारा फर्नीचर, 12 कंप्यूटर और प्रिंटर जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि, स्टील की तिजोरी में रखा होने से पूरा कैश सुरक्षित बच गया। शाखा में लॉकर न होने के चलते भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई गई है। ठाणे में पुलिस पर हमले के केस में 5 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- सबूत पेश नहीं किए महाराष्ट्र में ठाणे की अदालत ने 2020 में पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में पांच आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि पुलिस के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे है। मामले को साबित करने के लिए जरूरी सबूत पेश नहीं किए गए। मामला 7 फरवरी 2020 का है। आरोप था कि कुछ लोग कालवा पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से झगड़ा और मारपीट की। एक सब-इंस्पेक्टर ने कोर्ट में कहा कि एक आरोपी ने एक साथ दो पुलिसकर्मियों के कॉलर पकड़े थे। इस पर कोर्ट ने कहा कि एक व्यक्ति एक ही समय में दो लोगों के कॉलर नहीं पकड़ सकता। अदालत ने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी की मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं की गई। नवी मुंबई से लापता लॉ स्टूडेंट लोनावला में मृत मिली, टाइगर पॉइंट की 400 फीट गहरी खाई में मिला शव नवी मुंबई से लापता हुई 20 साल की लॉ स्टूडेंट का शव पुणे जिले के लोनावाला में टाइगर पॉइंट की 400 फीट गहरी खाई में मिला है। पुलिस के मुताबिक, युवती 30 जनवरी से लापता थी। शव का पता ड्रोन कैमरों की मदद से लगाया गया। मृतका की पहचान श्रेया नरेंद्र पाटी (20) के रूप में हुई है। वह BITS लॉ स्कूल की स्टूडेंट थी। श्रेया 30 जनवरी को नवी मुंबई स्थित घर से यह कहकर निकली थी कि वह लोनावला में ड्यूक्स नोज पर ट्रेकिंग पर जा रही है और शाम तक लौट आएगी। इसके बाद उसका फोन नेटवर्क से बाहर हो गया था। पुलिस के मुताबिक, 30 जनवरी की शाम श्रेया के पिता को टाइगर पॉइंट के पास एक नाश्ते की दुकान चलाने वाले व्यक्ति का फोन आया। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान के पास एक बैग मिला है, जिसमें श्रेया का कॉलेज आईडी कार्ड था। बंगाल में ईडी की छापेमारी, अवैध कोयला खनन-परिवहन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 10 ठिकानों पर रेड इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन और परिवहन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत करीब 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। जिसमें राज्य पुलिस के एक अधिकारी मनोरंजन मोंडाल का घर-दफ्तर भी शामिल है। कार्रवाई में किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्ता और मिर्जा एच बैग सहित कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर रेड हो रही है। दिल्ली में डिलीवरी एजेंट की हत्या, पांडव नगर में झगड़े के बाद चाकू से हमला; 3 नाबालिग हिरासत में दिल्ली के पांडव नगर इलाके में सोमवार रात एक डिलीवरी एजेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अरुण राज (22) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इ मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 8:15 बजे हुई। आरोपी नाबालिग एक मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे और किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद अरुण राज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हालत में पड़े अरुण राज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अरुण राज के गर्दन और सीने पर कई चाकू के वार किए गए थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Now representing USA, Ranjane looking to play against ‘best buddy’ SKY
    Next Article
    Union Budget 2026-27 shakes up NRI money: What Indians in UAE must do now

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment