Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:हरियाणा के अंबाला में 2 किलो RDX विस्फोटक के साथ 3 युवक गिरफ्तार

    9 hours ago

    हरियाणा के अंबाला में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 2 किलो RDX विस्फोटक बरामद हुआ है। STF के डिप्टी सुपरिटेंडेंट अमन कुमार के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर बरारा से अंबाला की ओर विस्फोटक लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद STF ने बरारा–सढौरा रोड पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया और सुरक्षा के लिए ट्रैफिक को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया। जब तीनों युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से करीब 2 किलो विस्फोटक मिला। शुरुआती जांच में तीनों की पहचान मेरठ (उत्तर प्रदेश), अजमेर (राजस्थान) और अंबाला जिले के कबांसी गांव के रहने वालों के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Fatima recalls battling epileptic seizure during Dangal shoot
    Next Article
    Britain warns its citizens in Dubai they could be jailed for sharing photos of damage from airstrikes.

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment