Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:चेन्नई कोर्ट ने DMK नेता सिवाजी कृष्णमूर्ति को 3 साल की सजा सुनाई, राज्यपाल और भाजपा नेता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

    17 hours ago

    चेन्नई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने DMK नेता जे. सिवाजी कृष्णमूर्ति को तीन साल की सजा सुनाई है। सिवाजी पर 2023 में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और भाजपा नेता खुशबू सुंदर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। मामला 16 जून 2023 को DMK की सार्वजनिक सभा से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, सिवाजी कृष्णमूर्ति ने भाषण में राज्यपाल आरएन रवि, खुशबू सुंदर, विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई और पूर्व मंत्री डी. जयकुमार के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। आज की अन्य बड़ी खबरें… कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र की मौत, 4 दिन से लापता था, IIT मद्रास से बीटेक कर चुका था अमेरिका के कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे भारतीय स्टूडेंट का लापता होने के 4 दिन बाद शव मिला है। छात्र का नाम साकेत श्रीनिवासैया (22) है वो कर्नाटक का रहने वाला था। वो युनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से केमिकल एंड बोयोंमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर्स कर रहा था। भारतीय वाणिज्य दूतावास, सैन फ्रांसिस्को ने रविवार को इसकी पुष्टि की। साकेत 12 फरवरी की सुबह से कैलिफोर्निया के बर्कले में लापता था। पुलिस के मुताबिक, उसे आखिरी बार 10 फरवरी को देखा गया था। साकेत आईआईटी मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक पूरा कर चुका था। वह 2026 बैच में यूसी बर्कले के एमएस प्रोग्राम में था। उसने खुद को डीप-टेक इनोवेशंस, सॉफ्ट एंड एक्टिव मटेरियल्स, सेमीकंडक्टर्स और एडवांस्ड मटेरियल्स में रुचि रखने वाला बताया था। दिल्ली में जेल से छूटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या नई दिल्ली के रोहिणी में जेल से छूटे आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की पहचान साहिल के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि सिर्फ एक राउंड गोली चलाई गई थी। अधिकारियों को शक है कि यह हत्या किसी बड़े गैंगवॉर का हिस्सा हो सकती है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जांच चल रही है। दिल्ली में इलेक्ट्रिक बेड पर सो रहे आदमी की करंट लगने से मौत नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के त्रि नगर इलाके में इलेक्ट्रिक बेड से करंट लगने से 45 साल के एक आदमी की मौत हो गई। 12 फरवरी को केशव पुरम पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल आई, जिसमें कॉलर ने कहा कि उसके भाई की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान धीरज कौशिक के रूप में हुई। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि एक बिजली का तार और एक इलेक्ट्रिक सॉकेट बेड से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि करंट लगने की वजह बिजली की खराबी या असुरक्षित वायरिंग हो सकती है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Tu Yaa Main' sees good growth on Valentine's Day
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवालयों में दर्शन-पूजन:उज्जैन में महाकाल पहनेंगे 11 फुट का सेहरा; काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर 5km लंबी लाइन

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment