These terms and conditions apply to the News National app (hereby referred to as "Application") for mobile devices that was created by (hereby referred to as "Service Provider") as an Ad Supported service.
Upon downloading or utilizing the Application, you are automatically agreeing to the following terms. It is strongly advised that you thoroughly read and understand these terms prior to using the Application. Unauthorized copying or modification of the Application, any part of the Application, or our trademarks is strictly prohibited. Any attempts to extract the source code, translate the Application into other languages, or create derivative versions are not permitted. All intellectual property rights remain the property of the Service Provider.
The Service Provider is dedicated to ensuring the Application is as beneficial and efficient as possible. They reserve the right to modify the Application or charge for services at any time and for any reason. Any such charges will be clearly communicated.
The Application stores and processes personal data provided by you. You are responsible for maintaining the security of your device and access to the Application. Jailbreaking or rooting your device is strongly discouraged as it may compromise security and application performance.
Third-Party Services
The Application uses third-party services that have their own Terms and Conditions. Refer to the following links:
Google Play Services
AdMob
Google Analytics for Firebase
Firebase Crashlytics
Limitations and Responsibilities
Some Application functions require an internet connection (Wi-Fi or mobile data). The Service Provider is not responsible if the Application does not function fully due to lack of access or depleted data. If using the Application outside a Wi-Fi area, you accept responsibility for any charges incurred, including roaming fees. If you are not the bill payer, it is assumed you have obtained permission.
It is your responsibility to keep your device charged. The Service Provider is not responsible if the device is unavailable due to a drained battery.
While the Service Provider strives to keep the Application updated and accurate, they rely on third-party data and do not accept liability for losses caused by reliance on Application functionality.
Updates and Termination
The Application may be updated to remain compatible with the operating system. You agree to install updates as offered. The Service Provider may discontinue the Application at any time without notice. Upon termination:
Rights and licenses granted to you will end.
You must stop using the Application and delete it from your device.
Changes to These Terms and Conditions
The Service Provider may update these Terms and Conditions periodically. Please review this page regularly. Changes will be posted on this page.
Effective Date: 2025-07-23
Contact Us
If you have questions or suggestions about the Terms and Conditions, contact the Service Provider at: 📧 info@news-national.com
We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies,
Privacy Policy,
and
Terms of Service.
कश्मीर के बांदीपोरा जिले के रनार जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सेना ने यहां से RPG, LMG और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से चलाया। जंगल क्षेत्र में तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को आतंकियों का एक छिपा हुआ ठिकाना मिला। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने कई खतरनाक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। इनमें एक RPG लॉन्चर, एक RPG राउंड, एक लाइट मशीन गन, एक LMG बेल्ट बॉक्स, AK-47 की सात मैगजीन (पांच भरी हुई और दो खाली), तीन गोला-बारूद पाउच, एक पिस्टल मैगजीन, करीब 350 राउंड 7.62 मिमी LMG गोला-बारूद, करीब 450 राउंड AK-47 गोला-बारूद और एक हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि सर्च-एंड-डिस्ट्रॉय ऑपरेशन के तहत बरामद हथियारों और ठिकाने को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा आसपास के जंगलों में भी तलाशी अभियान चलाया गया ताकि किसी अन्य आतंकी ढांचे या ठिकाने की मौजूदगी से इनकार किया जा सके। सुरक्षा बल उत्तर कश्मीर के घने जंगलों में ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाते हैं, ताकि आतंकियों को पुराने ठिकानों और हथियारों का दोबारा इस्तेमाल करने का मौका न मिले। आज की बाकी बड़ी खबरें… नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं को अपशब्द कहने वाले कपल को दिल्ली की अदालत ने अंतरिम जमानत दी दिल्ली की एक कोर्ट ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर की महिलाओं को अपशब्द कहने वाले शादीशुदा कपल को 30 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। एडिशनल सेशंस जज समर विशाल ने आरोपी हर्ष प्रिया सिंह और रूबी जैन को 25,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड और जमानत बॉन्ड पर अंतरिम जमानत दी। आरोपी करीब पंद्रह दिनों से कस्टडी में हैं। पीड़ितों के बयान पहले ही रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। कोर्ट ने 11 मार्च के अपने ऑर्डर में कहा, आरोपियों के व्यवहार की बुरी आदत के बावजूद, मेरा मानना है कि इस समय उन्हें लगातार जेल में रखने से कोई फायदा नहीं होगा। जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के दौरान ढेर आतंकी की पहचान, लश्कर-ए-तैयबा से कनेक्शन निकला जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को LoC पर घुसपैठ की कोशिश के दौरान मारे गए आतंकवादी की पहचान हो गई है। बुधवार को सेना के अधिकारी ने बताया कि, आंतकवादी पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का लॉन्चिंग ऑपरेटिव था। उसकी पहचान हमजा यूसुफ है, जो PoK का रहने वाला था। दरअसल, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे नौशेरा सेक्टर के झंगर इलाके में दो आतंकवादी सीमा पार से घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया, जबकि उसका साथी भागकर पाकिस्तानी सीमा में लौट गया। मारे गए आंतकी के पास से AK-टाइप राइफल, पिस्तौल, हैंड ग्रेनेड और पाकिस्तानी करेंसी मिले है। ईरान से 100 भारतीय स्टूडेंट्स का पहला बैच गुरुवार को अर्मेनिया के रास्ते लौटेगा ईरान में पढ़ रहे 100 भारतीय स्टूडेंट्स का पहला बैच गुरुवार के रास्ते अर्मेनिया बॉर्डर से निकलेगा। स्टूडेंट्स एसोसिएशन के कन्वीनर ने बताया कि, तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (TUMS), ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (IUMS), और शाहिद बेहेश्टी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (SBUMS) में एनरोल्ड स्टूडेंट्स को दो इवैक्युएशन रूट दिए गए हैं, एक आर्मेनिया का दूसरा अजरबैजान का। अधिकारी और स्टूडेंट ग्रुप यह पक्का करने के लिए कोऑर्डिनेट कर रहे हैं कि जो लोग जाना चाहते हैं, वे तय एग्जिट पॉइंट तक सुरक्षित यात्रा कर सकें। कई स्टूडेंट्स ने तुरंत बॉर्डर पार करने के बजाय कमर्शियल फ्लाइट से भारत लौटने का ऑप्शन चुना है। शिराज यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ में, जहां 86 भारतीय मेडिकल छात्र अभी अपनी पढ़ाई कर रहे हैं, लोकल अधिकारियों ने उनके आने-जाने को आसान बनाने के लिए एक अलग इवैक्युएशन रूट का सुझाव दिया है। इस प्लान के तहत, छात्र अजरबैजान के बाकू में शिराज – क़ोम – बाकू एयरपोर्ट से जा सकते हैं, जहां से वे भारत के लिए इंटरनेशनल फ़्लाइट ले सकते हैं। केजरीवाल की हाईकोर्ट जस्टिस से अपील- दिल्ली आबकारी नीति केस को दूसरी बेंच को ट्रांसफर करें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस को पत्र लिखकर आबकारी नीति मामले की सुनवाई मौजूदा जज से हटाकर किसी अन्य जज को ट्रांसफर करने की अपील की। दोनों नेताओं ने कहा मामले की निष्पक्ष सुनवाई जरूरी है। यह मामला दिल्ली सरकार की पूर्व आबकारी नीति से जुड़ा है, जिसकी जांच सीबीआई, ईडी समेत कई एजेंसियां कर रही हैं। 27 फरवरी को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया समेत 23 लोगों को बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ सीबीआई ने हाईकोर्ट में अपील की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने जल महोत्सव 2026 कार्यक्रम में हिस्सा लिया, कहा - पानी बचाना सामूहिक जिम्मेदारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली में ‘जल महोत्सव 2026’ में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने कहा कि पानी बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पानी बचाने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने को कहा। राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि ‘जल महोत्सव’ भारत में पानी की सुरक्षा को लेकर एक बड़े आंदोलन का माध्यम बनेगा। ओडिशा में 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया ओडिशा के कंधमाल जिले के फूलबनी में बुधवार को 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। इनमें एक स्टेट कमेटी मेंबर, एक डिविजनल कमेटी मेंबर, 2 एरिया कमेटी मेंबर और 6 CPI यानी माओवादी कैडर शामिल हैं। सरेंडर करने वाले माओवादियों की पहचान सोनू पाटम (उर्फ नीटू), संताई सलाम, लक्ष्मी मडावी (उर्फ अनुपा), सुनील तेलम, मंजुला पुनेम, रामबती आयम, गणेश कुंजाम, सुशीला डूडी, शारिर कुहुदाम और चोडी योडी हैं। असम में कट्टरपंथी ग्रुप्स से कनेक्शन के आरोप में दो लोग गिरफ्तार असम के बारपेटा जिले से कट्टरपंथी ग्रुप्स से कथित कनेक्शन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार रात सोरभोग पुलिस स्टेशन इलाके में एक ऑपरेशन किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। असम पुलिस हेडक्वार्टर के अधिकारी ने PTI को बताया, हमने कल रात बारपेटा से दो लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ चल रही है। सरकार ने संसद में कहा- भारत टैक्सी सर्विस की शुरुआत अन्य राज्यों में भी की जाएगी सरकार ने बुधवार को कहा कि कोऑपरेटिव सेक्टर की राइड-हेलिंग सर्विस भारत टैक्सी को अगले 2-3 सालों में सभी बड़े शहरों और तालुकाओं तक बढ़ाया जाएगा। राज्यसभा में कोऑपरेटिव सोसाइटियों द्वारा जॉब क्रिएशन पर सवालों के जवाब में, कोऑपरेशन राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने कहा कि भारत टैक्सी ड्राइवरों को मजबूत बनाने और उनकी इनकम बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी। पाल ने कहा, इसकी बुकिंग मोबाइल ऐप से आसानी से की जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी की पूरी गारंटी है और यह पूरी ट्रांसपेरेंसी भी देता है। इसे दिल्ली पुलिस के साथ इंटीग्रेट किया गया है। मंत्री ने कहा कि भारत टैक्सी दिल्ली-NCR, गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, सोमनाथ, द्वारका में चल रही है। मणिपुर में जनगणना के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े मणिपुर के इंफाल में बुधवार को जस्ट एंड फेयर डिलिमिटेशन (JFD) के तहत चल रही जनगणना प्रक्रिया के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी इंफाल के इमा मार्केट में जुटे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य में जनसंख्या के सही आंकड़े और अवैध घुसपैठ का मुद्दा पहले साफ करें, वरना जनगणना के आधार पर होने वाला डिलिमिटेशन निष्पक्ष नहीं होगा। उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में अगली सुनवाई 28 मार्च को उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य दोषियों की सजा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए और समय दे दिया। इस मामले में सेंगर समेत अन्य दोषियों को 10 साल की सजा सुनाई गई है। सजा बढ़ाने की मांग को लेकर यह याचिका मृत उन्नाव रेप पीड़िता की बेटी ने दायर की है। मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी। NCERT ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- किताब छापने से पहले सब्जेक्ट एक्सपर्ट से चेक कराया जाएगा सुप्रीम कोर्ट में एनसीईआरटी की किताब से जुड़े मामले पर बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एनसीईआरटी के सिस्टम में बदलाव किए जा रहे हैं। आगे से किसी भी किताब को पब्लिश करने से पहले उसे सब्जेक्ट एक्सपर्ट से चेक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब डोमेन एक्सपर्ट की जांच के बिना कोई भी कंटेंट पब्लिश नहीं किया जाएगा, ताकि किताबों की गुणवत्ता और सटीकता बनी रहे। अंतरिक्ष से दिखी भारत की जगमगाती रात, ISS ने जारी की फोटो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) ने बुधवार सुबह भारत की अंतरिक्ष से ली गई एक तस्वीर साझा की। यह फोटो 10 मार्च की रात की बताई जा रही है। आईएसएस ने X के पोस्ट में बताया कि यह तस्वीर उस समय ली गई, जब स्पेस स्टेशन अरब सागर के ऊपर से गुजरते हुए हिमालय की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान नीचे भारत के कई शहर रोशनी में जगमगाते नजर आए। दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की दिल्ली के उपराज्यपाल बनाए गए तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद संधू ने कहा कि गृह मंत्री से मिलकर खुशी हुई। पब्लिक सर्विस और गवर्नेंस से जुड़े मामलों पर अच्छी बातचीत हुई। ₹50 हजार तक डिजिटल ठगी में 85% तक मुआवजा मिलेगा, आरबीआई ने नया ड्राफ्ट जारी किया आरबीआई ने इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले में राहत के लिए नया ड्राफ्ट जारी किया है। ये नियम ऑनलाइन और कार्ड-आधारित पेमेंट, दोनों पर 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगे करने का प्रस्ताव है। आरबीआई ने ₹50 हजार तक की ऑनलाइन ठगी के लिए नया मुआवजा तंत्र का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत नुकसान का 85% या अधिकतम ₹25 हजार (जो भी कम हो) वापस मिलेगा। यह सुविधा जीवन में सिर्फ एक बार मिलेगी। शर्त यह है कि नुकसान वास्तविक साबित हो और घटना के 5 दिन के भीतर बैंक व साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर शिकायत दर्ज कराई गई हो। 65% बोझ रिजर्व बैंक, 10% ग्राहक का बैंक और 10% लाभार्थी बैंक उठाएगा। बैंक की चूक से हुई ठगी पर ग्राहक की जीरो लायबिलिटी होगी और पूरा ट्रांजैक्शन रिवर्स किया जाएगा। चाहे ग्राहक ने शिकायत की हो या नहीं। 500 से अधिक के हर इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन पर बैंक के लिए तुरंत एसएमएस अलर्ट भेजना अनिवार्य होगा। जहां ग्राहक ने ईमेल पता दिया हो, वहां ईमेल अलर्ट भी भेजना होगा। ये अलर्ट इन-एप नोटिफिकेशन के अतिरिक्त होंगे। ड्राफ्ट नियमों में ग्राहक की लापरवाही को स्पष्ट परिभाषित किया गया है। मसलन ओटीपी, पासवर्ड या पिन किसी को बताना, बैंक की स्पष्ट चेतावनी नजरअंदाज करना, पिन को कार्ड के साथ लिखकर रखना या मैलिशियस एप डाउनलोड करना।