Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:BSF ने सांबा के रामगढ़ सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को हिरासत में लिया

    22 hours ago

    जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नियमित निगरानी के दौरान रामगढ़ सेक्टर में बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) भल्लर पर BSF के जवानों ने इस घुसपैठिए को हिरासत में लिया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी, असेंबली स्पीकर के OSD को मिला ईमेल दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम की धमकी मिली है। बुधवार सुबह असेंबली स्पीकर के OSD को धमकी भरा ईमेल मिला है। एजेंसियां जांच में जुटी हैं। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह भी बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के पास एक धमकी भरा ईमेल आया था। हालांकि जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला था। इसके चलते सुबह 11 बजे शुरू होने वाली सदन की कार्रवाई आधे घंटे क देरी से शुरू हो पाई थी। दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरोह के 10 मेंबर को गिरफ्तार किया, एडवांस बंदूकें बरामद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरोह के 10 सदस्यों को पकड़ा है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़ा हुआ था। इसे दिल्ली के वॉल्ड सिटी इलाके से ऑपरेट किया जा रहा था। इसके पास से 21 हाई-एंड विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें सबमशीन गन के अलावा PX-5.7 पिस्टल, PX-3 पिस्टल, शैडो CZ पिस्टल, बेरेटा, टॉरस और वाल्थर जैसे अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, PX-5.7 पिस्टल आमतौर पर स्पेशल फोर्सेज द्वारा इस्तेमाल की जाती है, जिससे इस गिरोह की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। दिल्ली के करोल बाग इलाके में डबल डैकर स्लीपर बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत, 23 घायल दिल्ली में मंगलवार देर रात करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास एक निजी स्लीपर बस पलट गई। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 23 यात्री घायल हुए हैं। बस राजस्थान से आ रही थी। रात 1 बजे हादसे का शिकार हो गई। सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंगलवार देर शाम तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मौसम बदलने से उनकी तबीयत बिगड़ी। हॉस्पिटल में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचे। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें एहतियातन ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। कॉलेजियम ने आठ जजों की स्थायी नियुक्ति को दी मंजूरी, लंबित मामलों के निपटारे में आएगी तेजी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को दो हाई कोर्ट के 8 अतिरिक्त जजों को स्थायी जज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। कॉलेजियम ने जस्टिस आर पूर्निमा, जस्टिस एम जोथिरामन और जस्टिस ऑगस्टीन देवदास मारिया क्लेट के नाम को मद्रास हाई कोर्ट में स्थायी जज बनाने के लिए मंजूरी दी है। इसके अलावा, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जस्टिस बिभु दत्ता गुरु और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में स्थायी जज बनाने की मंजूरी दी गई है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Corgi Guides 7 Stolen Dogs In 17 Km Escape, Survival Journey Stuns Internet
    Next Article
    Virat Kohli Will Bowl In IPL 2026? Video Of RCB Legend Training Phil Salt Goes Viral - WATCH

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment