Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:असम में एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत; 2 घायल

    13 hours ago

    असम के सोनितपुर जिले में रविवार रात एक एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस में एक मरीज और उसके परिजन सवार थे और वे तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जा रहे थे। हादसा धेकियाजुली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-15 पर हुआ। सोनितपुर के एसएसपी बरुण पुरकायस्थ ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, राहत-बचाव कार्य शुरू किया और हाईवे को साफ कराया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… कश्मीर को लोगों ने ईरान के लिए गहने और नकद दान किए, एम्बेसी बोली- मदद नहीं भूलेंगे ईरान में युद्ध के बीच कश्मीर के कई इलाकों में लोगों ने राहत के लिए नकद, सोना और तांबे के बर्तन दान किए। ईरानी एम्बेसी ने इस पर आभार जताते हुए कहा कि यह मदद कभी नहीं भुलाई जाएगी। रविवार को शिया बहुल इलाकों में युवाओं ने घर-घर जाकर दान जुटाया। अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। महिलाओं ने सोने के गहने और घरेलू सामान दिए, जबकि कुछ परिवारों ने मवेशी भी दान किए। बच्चों ने भी अपनी बचत और पॉकेट मनी का योगदान किया। दान मुख्य रूप से बडगाम और बारामूला में जुटाया गया है। इसे राहत एजेंसियों और ईरानी एम्बेसी के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। एम्बेसी ने तस्वीरें साझा कर कहा कि कश्मीर के लोगों ने मानवीय सहयोग दिखाया है और यह मदद हमेशा याद रखी जाएगी। कर्नाटक में डिजिटल अरेस्ट कर 81 साल के कारोबारी से 15 करोड़ की ठगी कर्नाटक के बेलगावी में 81 साल के एक कारोबारी से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 15 करोड़ रुपए से ज्यादा ठग लिए गए। आरोपियों ने खुद को CBI अधिकारी बताया और करीब छह हफ्ते तक कॉल और वीडियो कॉल के जरिए उसे डराते रहे। उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि 25 लाख की हेराफेरी में उसे 5 लाख रुपए कमीशन मिला है। गिरफ्तारी की धमकी देकर उससे बैंक और वित्तीय जानकारी ली गई और रकम एक कथित सरकारी/सेफ अकाउंट में ट्रांसफर करवाई गई। ठगों ने जांच के बाद पैसे लौटाने का भरोसा भी दिया। कुछ समय बाद संपर्क बंद होने और नंबर ट्रेस न होने पर कारोबारी को शक हुआ। इसके बाद उसने पिछले हफ्ते पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में CEN पुलिस ने ट्रांजैक्शन वाले खाते को ट्रेस कर करीब 90 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है। मुंबई के गोरेगांव में 24 मंजिला इमारत में आग: 72 साल की महिला की मौत मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में गोकुलधाम कॉलोनी स्थित एक 24 मंजिला रिहायशी इमारत में रविवार शाम आग लग गई। हादसे में 72 साल की महिला की मौत हो गई। आग बिल्डिंग की छठी मंजिल तक सीमित रही। दमकल विभाग ने मौके पर 8 गाड़ियां भेजीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला गया, जिनकी पहचान इंदु तारकेश्वर सिंह के रूप में हुई। उन्हें गोरेगांव के लाइफलाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आग पर रात 11:20 बजे काबू पा लिया गया। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Navratri 5th Day 2026 Color: नवरात्रि के पांचवे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए? जानिए मां स्कंदमाता का पसंदीदा रंग
    Next Article
    Iranians Fear Trump’s Threat to Strike Power Plants

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment