Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारतीय विमेंस इकलौते टेस्ट में बड़ी हार के करीब:दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाए; ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाए थे

    11 hours ago

    भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने पर्थ में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट में हार के करीब पहुंच गई है। भारत ने दूसरी पारी में 105 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 20 रन पीछे है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक प्रतिका रावल 43 रन और स्नेह राणा 14 रन बनाकर खेल रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 323 रन पर खत्म हुई। भारत ने पहली पारी में 198 रन बनाए थे। इसलिए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 125 रन की बढ़त मिली। स्मृति-हरमन फिर फेल हुईं पहली पारी में पिछड़ने के बाद बैटिंग करने उतरी भारत ने दूसरी गेंद पर ही स्मृति मंधाना का विकेट गंवा दिया। स्मृति सिर्फ 2 रन बनाकर डार्सी ब्राउन की गेंद पर बोल्ड हुई। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरी प्रतिका रावल एक छोर से डटी रही। दूसरे छोर से विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम ने 82 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। 4 बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा तक नहीं छू सके। कप्तान हरमन भी सिर्फ 11 रन बनाकर एनाबेल सदरलैंड की गेंद पर आउट हुई। इसके बाद प्रतिका और स्नेह के बीच 7वें विकेट के लिए 23 रन की नाबाद साझेदारी हुई, जिससे भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू मैच खेल रही लुसी हैमिल्टन ने 3 विकेट लिए। सदरलैंड ने 2 और ब्राउन को 1 विकेट मिला। सदरलैंड ने 129 रन बनाए पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया टीम के 3 बल्लेबाज केवल 58 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से सदरलैंड ने पारी संभाली और एलिस पैरी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 169 गेंदों में 128 रन की साझेदारी निभाई। पैरी 116 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सदरलैंड ने बेथ मूनी के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। सदरलैंड ने 171 बॉल पर 129 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 90.4 ओवर तक बैटिंग की। क्रांति-दीप्ति ने 2-2 विकेट लिए भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने 1-1 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। पहले दिन भारतीय पारी 198 रन पर सिमटी पर्थ में खेले जा रहे एकमात्र महिला डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड और डेब्यूटेंट लूसी हैमिल्टन की स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। एलिस पेरी 43 रन और एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही हैं। वह पहली पारी में भारत के स्कोर 102 रन पीछे है। पूरी खबर… --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘We Are Not Military Pilots’: Aviation Crew Raise Alarm Over War Threats
    Next Article
    Telangana: Revanth asks top Maoist Ganapathi to join mainstream

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment