Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारत सेमीफाइनल से एक जीत दूर, जिम्बाब्वे बाहर:अभिषेक-पंड्या की फिफ्टी; साउथ अफ्रीका नॉकआउट राउंड में पहुंचा

    1 day ago

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहली जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने गुरुवार के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। इसी के साथ जिम्बाब्वे सेमीफाइनल रेस से बाहर हुआ और साउथ अफ्रीका नॉकआउट राउंड में पहुंच गया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। हार्दिक पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे। मैच का स्कोरबोर्ड अभिषेक-पंड्या की फिफ्टी, तिलक ने नाबाद 44 बनाए भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा (55 रन) और हार्दिक पंड्या (नाबाद 50) फिफ्टी बनाई। वहीं, तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तिनोतेंदा मपोसा और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिए। ब्रायन बेनेट 3 रन से शतक चूके 257 रन का टारगेट चेज करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत धीमी रही। टीम पावरप्ले में 44 रन ही बना सकी। उसने मिडिल ओवर्स के फेज में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। लेकिन, ओपनर ब्रायन बेनेट ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला। भारत की जीत से साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में भारत की जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। क्योंकि, जिम्बाब्वे नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई है। टीम अपना आखिरी मैच जीतकर भी 2 अंक ही हासिल कर पाएगी। दूसरी ओर दिन के पहले मैच में वेस्टइंडीज के हारने से एक नवंबर को उसका भारत के खिलाफ मैच करो या मरो हो गया है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायन मायर्स, तिनोतेंदा मपोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Owen Legrand, principal suspect dans le meurtre de Louise, accusé de viol par deux adolescentes
    Next Article
    Rashmika Vijay Wedding Pics | Rashmika And Vijay Are Now Married | Top News Of The Day: Feb 26, 2026

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment