Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच में बारिश की आशंका:15 फरवरी को कोलंबो में 24 घंटे बारिश का अनुमान; आज श्रीलंका पहुंचेगी टीम इंडिया

    9 hours ago

    भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच का मजा बारिश बिगाड़ सकती है। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ने वाली हैं, लेकिन इस दिन शहर के 60% इलाकों में बारिश की भारी संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस क्रिकेट की बड़ी राइवलरी को मिस कर देंगे। टीम इंडिया आज (13 फरवरी) रात 9.30 बजे कोलंबो पहुंच जाएगी। वहीं पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच कोलंबो में ही खेल रही है। टीम ने अमेरिका और नीदरलैंड को शुरुआती मुकाबले हराए। वहीं भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया। 15 फरवरी को 24 घंटे बारिश 15 फरवरी को पूरे 24 घंटे बारिश की संभावना है। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 60% से 50% तक बारिश हो सकती है। मैच के दौरान शाम 7 से रात 12 बजे तक भी 10 से 20% तक बारिश की संभावना जताई गई है। अनुमान- मैच के एक दिन पहले शुरू होगी बारिश कोलंबो में मुकाबले के एक दिन पहले 14 फरवरी की सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 35% बारिश के चांस हैं। शाम 6 बजे तक 25% इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं रात 12 बजे तक 10% ही बरसात की आशंका है। आज ही कोलंबो पहुंच जाएगी टीम इंडिया टीम इंडिया आज रात 9.30 बजे तक कोलंबो पहुंच जाएगी। भारत ने मुंबई में अमेरिका को पहला मैच हराया, वहीं दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की। पाकिस्तान भी 2 मैच जीत चुका है। अब 15 फरवरी का मुकाबला जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर अपनी पोजिशन को मजबूत कर लेगी। बारिश की वजह से मैच नहीं हुआ तो क्या होगा? अगर मुकाबला बेनतीजा रहा तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा। ग्रुप स्टेज मुकाबलों के लिए रिजर्व डे नहीं रहता है, इसलिए अगर 15 फरवरी को मैच नहीं हो सका तो इसे बेनतीजा ही माना जाएगा। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इंडियन ओपनर अभिषेक शर्मा दो दिन से अस्पताल में भर्ती:पेट में इन्फेक्शन, नामीबिया के खिलाफ कल खेलना मुश्किल भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्हें पेट में इन्फेक्शन की वजह से दो दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। हालांकि, कल नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में उनके खेलने पर फैसला अभी बाकी है। पूरी खबर पढ़े…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Trapped in Antarctic ice for 66 years, body of British scientist Dennis Bell was recovered
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- 16 ओवर में अमेरिका का स्कोर 153/3:नीदरलैंड के क्लासन ने संजय कृष्णमूर्ती को बोल्ड किया, साईतेजा की फिफ्टी

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment