Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारत ने पाकिस्तान को 176 का टारगेट दिया:टी-20 वर्ल्डकप में IND-PAK मैच का सबसे बड़ा स्कोर; ईशान किशन ने 77 रन बनाए

    1 day ago

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। ईशान के अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 31 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट। कप्तान सलमान अली आगा, उस्मान तारिक और शाहीन शाह अफरीदी को एक-एक विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। ये वही सिंगर हैं, जिनके गाने पर पाकिस्तान में विवाद हो गया था। उन्होंने टाइटल ट्रैक सहित कई गाने परफॉर्म किए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
    Click here to Read More
    Previous Article
    IND vs PAK Live: Surya, Dube key as India eye fighting total vs Pakistan
    Next Article
    Budget avoided populism, focused on productive capex to power ‘Reform Express’: PM Modi

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment