Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारत ने लगातार चौथा मैच जीता:नीदरलैंड को 17 रन से हराया; शिवम दुबे की फिफ्टी, वरुण चक्रवर्ती को 3 विकेट

    1 day ago

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड को 194 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। जवाबी पारी में नीदरलैंड ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। जाक लियोन-कैशे और नुआ क्रॉस क्रीज पर हैं। स्कॉट एडवर्ड्स (15 रन) को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। बास डी लीडे (33 रन) को शिवम दुबे ने कैच कराया। वरुण चक्रवर्ती ने आर्यन दत्त (जीरो), कॉलिन एकरमैन (23 रन) और मैक्स ओ'डाउड (20 रन) को पवेलियन भेजा। माइकल लेविट (24 रन) को हार्दिक पंड्या ने आउट किया। इससे पहले टीम इंडिया की ओर से शिवम दुबे ने 66 रन बनाए। जबकि हार्दिक पंड्या ने 30 रन बनाए। लोगन वान बीक ने 3 विकेट झटके। आर्यन दत्त को 2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह । नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लीन। ------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करे
    Click here to Read More
    Previous Article
    HC seeks afforestation report on Navy radar project in Vikarabad
    Next Article
    India vs Netherland live Match| T20 World Cup 2026| भारत जीत के करीब

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment