SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भारत ने एशिया कप 2025 का हाईएस्ट टोटल बनाया:अभिषेक ने रोहित-रिजवान की बराबरी की; टीम इंडिया ने लगातार छठा सुपर ओवर जीता

    8 hours ago

    भारत ने लगातार छठा सुपर ओवर जीतकर एशिया कप में श्रीलंका को हरा दिया। शुक्रवार को दुबई स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी इतने ही रन बनाए और मैच टाई हो गया। टी-20 एशिया कप के पहले सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत को 3 रन का टारगेट दिया। जिसे टीम ने पहली ही बॉल पर हासिल कर लिया। रिकॉर्ड्स का दिन अभिषेक शर्मा और भारतीय टीम के नाम रहा। भारत ने इस एशिया कप का हाईएस्ट टोटल बनाया। यह टोटल टी-20 एशिया कप का सेकेंड हाईएस्ट स्कोर भी रहा। ओपनर अभिषेक शर्मा ने लगातार 30 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान की बराबरी की। सुपर-4 के आखिरी मैच के टॉप-12 रिकॉर्ड्स... फैक्ट्स 1. भारत सुपर ओवर अब तक नहीं हारा भारत टी-20 मैचों के सुपर ओवर में अब तक नहीं हारा है। टीम ने सुपर ओवर में मिले 3 रन के टारगेट को हासिल करके जीत हासिल कर ली। पहली बार भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर 2007 को डरबन में बॉल आउट में जीत दर्ज की थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन और नेपियर में फिर अफगानिस्तान के खिलाफ 2024 बेंगलुरु में जीत दर्ज की। 2. अभिषेक एक टी-20 एशिया कप के हाईएस्ट स्कोरर टी-20 एशिया कप के एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 6 पारियों में कुल 309 रन बनाए। उनसे पहले 2022 में मोहम्मद रिजवान ने 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। इसी साल विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाज करते हुए 5 पारियों में 276 रन बनाए थे। वहीं अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने 2022 में 5 पारियों में 196 रन बनाए थे। 3. अभिषेक ने छठी बार 25 या उससे कम बॉल पर फिफ्टी लगाई अभिषेक शर्मा ने टी-20 में भारत के लिए छठी दफा 25 या उससे कम बॉल में फिफ्टी लगाई। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 61 रन बनाए। भारत के लिए यह रिकॉर्ड कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम है। उन्होंने 7 बार यह कारनामा किया है। 4. अभिषेक ने रोहित-रिजवान की बराबरी की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 30 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तीन खिलाड़ियों के नाम दर्ज है। 2021 में मोहम्मद रिजवान ने लगातार 7 पारियों में 30+ रन बनाए। वहीं 2021-22 में रोहित शर्मा ने भी 7 पारियों 30+ रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा 2025 में 7 पारियों में लगातार 30 या उससे अधिक रन बना चुके हैं। 5. अभिषेक ने पहली बार लगातार 3 पारियों में 50+स्कोर बनाया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से लगातार तीन पारियों में 50 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कुछ खिलाड़ियों के नाम दर्ज है। विराट कोहली ने यह उपलब्धि तीन बार हासिल की है। केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने दो-दो बार यह कारनामा किया। इसके अलावा, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक बार यह मुकाम हासिल किया है। 6. अभिषेक शर्मा के एशिया कप में 300 रन पूरे एक टी-20 टूर्नामेंट या सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के फिल सॉल्ट के नाम है। 2023 में सॉल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 पारियों में 331 रन बनाए थे। विराट कोहली ने T20 विश्व कप 2014 में 6 पारियों में 319 रन बनाए, जबकि टी डिलशान ने T20 विश्व कप 2009 में 7 पारियों में 317 रन बनाए थे। 2022 में मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 पारियों में 316 रन बनाए। इसके अलावा, एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा ने 6 पारियों में 309 रन बनाकर अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया। 7. भारत ने टी-20 एशिया कप का सेकेंड हाईएस्ट टोटल बनाया टी-20 एशिया कप में भारत ने दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया। टीम ने शुक्रवार को 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टूर्नामेंट में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड भी भारत के नाम ही है। टीम ने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। 8. अभिषेक टी-20 एशिया कप में 300 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय अभिषेक शर्मा टी-20 एशिया कप में 300 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने। वे 6 पारियों में 309 रन बना चुके हैं। पहले नंबर पर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर विराट कोहली हैं। उन्होंने 2016 से 2022 के बीच 10 मैचों की 9 पारियों में 429 रन बनाए। 9. भारत ने एशिया कप 2025 का हाईएस्ट टोटल बनाया भारत ने एशिया कप 2025 में अब तक के सबसे बड़े स्कोर बनाया। टीम ने 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इससे पहले भारत ने अबु धाबी में ओमान के खिलाफ 188/8 रन बनाए थे। इसी मैदान पर अफगानिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ 188/6 रन बनाकर रिकॉर्ड्स में तीसरा स्थान हासिल किया। 10. निसांका टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बैटर टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका के पथुम निसंका के नाम है, जिन्होंने 12 पारियों में 5 बार यह उपलब्धि हासिल की है। उनके बाद भारत के विराट कोहली 9 पारियों में 4 अर्धशतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने 6 पारियों में 3 बार, श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने 12 पारियों में 3 बार और भारत के अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 6 पारियों में 3 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। 11. निसांका-परेरा ने टी-20 एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी की टी-20 एशिया कप में पथुम निसांका और कुसल परेरा के बीच 127 रन की साझेदारी किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इससे पहले का रिकॉर्ड 2022 में विराट कोहली और केएल राहुल के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ 119 रन की साझेदारी का था। 12. कुलदीप एक टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर टी-20 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारत के कुलदीप यादव के नाम हो गया है। उन्होंने अब तक 6 पारियों में 13 विकेट लिए हैं। इससे पहले 2016 में यूएई के अमजद जावेद ने 7 पारियों में 12 विकेट लिए थे, जबकि उसी साल बांग्लादेश के अल-अमीन हुसैन ने 5 पारियों में 11 विकेट और यूएई के मोहम्मद नवीद ने 7 पारियों में 11 विकेट लिए थे। इसके अलावा 2022 में भारत के भुवनेश्वर कुमार ने 5 पारियों में 11 विकेट लेकर इस रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Russia and China Fail to Delay U.N. ‘Snapback’ Sanctions Against Iran Over Nuclear Program
    Next Article
    Justice in the corridors of power: What the Sarkozy verdict reveals about judicial independence

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment